मथुरा, 30 जनवरी। गूगल मैप के चक्कर में एक बार फिर दुर्घटना हुई। जैंत इलाके में सुनरख मार्ग पर घने कोहरे में गत रात 12 बजे गिलट कारोबारी की कार सीधे रजवाहे में जा गिरी। वह गूगल मैप पर रास्ता देखकर चल रहे थे। रजवाहे में दो फीट ही पानी होने से परिवार की जान बच गई। कार को पानी में देख परिवार की चीख निकल गई। आवाज सुनकर राहगीरों ने परिवार को आधे घंटे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।
गिलट कारोबारी अमित मित्तल गत शाम पत्नी और 10 वर्षीय बेटे के साथ कार से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात पौने 12 बजे वह घर लौट रहे थे। शार्टकट रास्ते के लिए उन्होंने गूगल मैप लगा रखा था। सुनरख मार्ग पर गरुड़ गोविंद मंदिर से आगे घने कोहरे के कारण उनकी कार रजवाहे में जा गिरी। उनकी कार के पीछे दूसरी कार से आए दोस्त भी देख घबरा गए। राहगीरों ने बंबे में उतरकर आधे घंटे की मशक्कत में गिलट कारोबारी व उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
Trending
- 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
- 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
- दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
- कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
- हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
- यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
- गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा

