Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों का उत्सव
    • वृन्दावन बाल सुधार गृह से कंबल ओढ़कर भाग निकली 5 लड़कियां, 2 अपने घर पहुंचीं, 3 की तलाश जारी
    • 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर व्यापारी पर बम फेंकने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार
    • बच्चों से या तो नोट कमवा लो या प्यार बना लो लेकिन उनकी आलोचना करना ठीक नहीं है
    • मुख्यमंत्री जी मेडा के वीसी और सचिव को आदेश दीजिए कि नक्शा पास है कहने वालों के साथ ही निर्माणों का मौका मुआयना करे
    • गुजरात में घर के बाहर बैठने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार
    • 400 साल पुराने मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी, आक्रोशित लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
    • पश्चिम बंगाल में दो गोदामों में लगी भीषण आग, 8 की मौत; कई मजदूर के फंसे होने की आशंका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गुजरात में घर के बाहर बैठने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार
    देश

    गुजरात में घर के बाहर बैठने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 27, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कच्छ 27 जनवरी। गुजरात में कच्छ के गांधीधाम में एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच घर के बाहर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। गांधीधाम पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को रोटरी नगर इलाके में पड़ोसियों के बीच घर के बाहर बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने 50 साल के करसनभाई को पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

    इसके बाद जब करसनभाई अपने घर के बाथरूम में गए तो आरोपी उनके पीछे पहुंच गए। वहां उन पर डीजल डालकर आग लगा दी गई, जिससे उनका पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया।

    घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत भुज के जीके जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। रात में पुलिस की मौजूदगी में करसनभाई की मौत के पहले बयान दर्ज किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
    घटना के बाद गांधीधाम बी डिवीजन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस इंस्पेक्टर एसवी गोजिया की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में 30 साल की प्रेमिलाबेन नरेशभाई मातंग, 36 साल की अंजूबेन उर्फ अजीबेन हरेशभाई मातंग और 47 साल के चिमनाराम गोमाराम मारवाड़ी हैं। मामले में एक अन्य महिला आरोपी मंजुबेन लाहिड़ीभाई माहेश्वरी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    gujarat kutch tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड में न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों का उत्सव

    January 27, 2026

    वृन्दावन बाल सुधार गृह से कंबल ओढ़कर भाग निकली 5 लड़कियां, 2 अपने घर पहुंचीं, 3 की तलाश जारी

    January 27, 2026

    10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर व्यापारी पर बम फेंकने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार

    January 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.