Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर
    • जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस
    • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित
    • सोहराब गेट बस अड्डा जून में लोहियानगर में शिफ्ट हो जाएगा
    • अखिलेश सत्ता में आए तो 90 दिन में पूरी करेंगे 69 हजार शिक्षक भर्ती
    • रवाना हुई हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिए संगत
    • मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
    • एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»400 साल पुराने मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी, आक्रोशित लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
    देश

    400 साल पुराने मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी, आक्रोशित लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

    adminBy adminJanuary 27, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टांडाकला (चंदौली) 27 जनवरी। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत रमौली गांव स्थित चार सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मंदिर से राधा श्रीकृष्ण की हौंसला बुलंद चोरों के प्राचीन मंदिर के दरवाजा का ताला खोलकर बीती रात दोनों मुर्ती को चोर उठा ले गये। जिसकी जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी को हुई।

    सुबह जब पुजारी गौरीशंकर मिश्रा पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियों को गायब पाया। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मोहनगंज चौकी प्रभारी को चोरी की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    10 वर्ष पहले भी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति उठा ले गये थे जिनके स्थान पर दुसरी मुर्ती लगायी गयी थी। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चोर को‌ पकड़ने की मांग करते हुए रमौली बाजार चहनिया वाया धानापुर मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    ग्रामीणों के अनुसार, रमौली सुरतापुर गांव का यह राधा कृष्ण मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। यह पहली बार नहीं है जब मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पहले 2015 में भी भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया। कुछ महीने पहले भी मंदिर से एक घंटा गायब हो गया था।

    मंदिर से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे चोरों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं करता है, तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

    पुजारी गौरीशंकर मिश्रा ने मोहनगंज पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम चोरी की घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आमजन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से भयभीत हैं।

    chandauli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर

    May 21, 2026

    जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस

    May 21, 2026

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.