Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर
    • जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस
    • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित
    • सोहराब गेट बस अड्डा जून में लोहियानगर में शिफ्ट हो जाएगा
    • अखिलेश सत्ता में आए तो 90 दिन में पूरी करेंगे 69 हजार शिक्षक भर्ती
    • रवाना हुई हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिए संगत
    • मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
    • एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, चार लोग जख्मी
    देश

    पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, चार लोग जख्मी

    adminBy adminJanuary 23, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबेडकरनगर 23 जनवरी। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले की सीमा पर चहलकदमी कर रहे तेंदुए को 18 घंटे बाद मालीपुर में ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। उसे काबू करने में युवक इंद्रेश व वन कर्मी श्याम नारायण यादव सहित चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की पिटाई से तेंदुआ जख्मी भी हो गया। देर शाम इलाज के बाद तेंदुए को गोरखपुर चिड़ियाघर रवाना कर दिया गया।

    सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र के चंदीपुर गांव में गन्ने के खेत में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए ग्रामीणों ने जाल बिछा रखा था। बुधवार शाम इसी जाल में एक तेंदुआ फंस गया। खेती की रखवाली के लिए जब किसान मौके पर पहुंचे तो जाल में फंसा तेंदुआ देख घबरा गए। देर रात सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर से वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाने की कवायद शुरू की। पूरी रात दोनों टीमें मौके पर डटी रहीं, लेकिन तेंदुए को ट्रैंकुलाइज नहीं किया जा सका।
    बृहस्पतिवार की सुबह चंदीपुर के अभय निषाद की मदद से वन विभाग के अधिकारियों ने जाल के खूंटे को हटवाया। इस बीच तेंदुए ने अभय पर हमला कर दिया और वह जाल से छूटकर भाग गया। तेंदुआ मझुई नदी में छलांग लगाकर अंबेडकरनगर सीमा में झाड़ियों में घुस गया। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला, तो वन कर्मी श्याम नारायण यादव और ग्रामीण भगेलू यादव पर हमला कर जख्मी कर दिया।

    इसके बाद तेंदुआ मालीपुर के महेशपुर गांव के इंद्रेश निषाद के सरसों के खेत में जा छुपा। इंद्रेश अपने पांच साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर सरसों के खेत में घुस गए। तेंदुए ने इंद्रेश पर हमला कर उसे भी जख्मी किया, लेकिन इंद्रेश ने हार नहीं मानी और ग्रामीणों की मदद से लाठियों से तेंदुए पर हमला कर दिया। तेंदुए के बेहोश होने पर वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया।

    गोरखपुर चिड़ियाघर के चिकित्सकों की टीम ने मालीपुर की ताहापुर नर्सरी में तेंदुए का इलाज किया। घायल वन कर्मी व ग्रामीणों का सीएचसी नगपुर में इलाज कराया गया। सभी की हालत सामान्य है।

    ambedkar-nagar leopard tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बुलडोजर चला सात दुकानों और एक कालोनी पर

    May 21, 2026

    जीटीबी स्कूल को सात दिन में खाली करने का आदेश, क्लबों को भी मिला नोटिस

    May 21, 2026

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.