Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    • अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था
    • मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित
    • देश में एक साथ हो चुनाव, विधानसभा लोकसभा के समय और धन दोनों ही बचेंगे
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    • विक्रम फडनीस के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा : ताहिर राज भसीन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»परिवार ने महिला की कर दी तेहरवीं, 22 साल बाद लौट आई घर
    देश

    परिवार ने महिला की कर दी तेहरवीं, 22 साल बाद लौट आई घर

    adminBy adminOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 29 अक्टूबर। ऐसे चमत्कार कम ही होते हैं। परिवार से 22 साल पहले अलग हुई मध्य प्रदेश के सागर जिले की एक महिला की तो परिवार ने तेरहवीं तक कर दी थी। लेकिन, नागपुर मानसिक अस्पताल और मध्य प्रदेश के सागर जिले की पुलिस की मेहनत से लंबे समय तक घर से बाहर रही महिला फिर से अपने स्वजन से मिल सकी।

    नागपुर रीजनल मेंटल हास्पिटल की सोशल सर्विस सुपरिनटेंडेंट कुंदा बिदकर बताती हैं कि करीब 14 वर्ष पहले 2011 में एक महिला स्थानीय पुलिस द्वारा मेरे अस्पताल में लाई गई थी। उस समय वह बदहवास स्थिति में थी। अपना नाम तक नहीं बता पाती थी। बहुत कम और धीरे-धीरे बोलने वाली 50 की उम्र पार कर चुकी महिला के मुंह से एक बार ‘नोमा’ शब्द निकला तो पागलखाने में उसका नाम ‘नोमा’ ही दर्ज कर दिया गया।

    इस नाम से उसके घर-परिवार की तलाश अंधेरे में तीर चलाने जैसा था। लेकिन कुंदा बिदकर ने हार नहीं मानी। उससे बात करते-करते एक दिन अचानक उसके मुंह से अपने गांव का नाम अटाटीला निकल पड़ा। इस गांव के पड़ोसी गांव का नाम भी मेहरगांव उसने बता दिया। गूगल पर सर्च करने पर ये दोनों गांव मध्य प्रदेश के सागर जिले के निकले। अस्पताल ने पता किया तो ये दोनों गांव सागर के बांदरी पुलिस थाने के अंतर्गत आते थे।

    वहां के थाना इंचार्ज से अटाटीला गांव में किसी गायब महिला के बारे में पता लगाने का निवेदन किया गया, तो पता चला कि वहां से करीब 22 साल पहले एक महिला गायब हुई थी। जब कुंदा बिंदकर ने मध्य प्रदेश पुलिस से मिली सूचना के आधार पर उस परिवार से संपर्क साधा गया तो परिवार के लोग महिला की तस्वीर देखकर उसे पहचान गए और बताया कि वे लोग तो उसकी तेरहवीं तक कर चुके हैं। लेकिन उसके जिंदा होने की खबर सुनकर उसका पति, तीन बेटे और दो बेटियां खुश भी बहुत हुए।

    पत्नी से मिलने के बाद उसके पति ने बताया कि दोनों का विवाह 12 वर्ष की उम्र में ही हो गया था। इस समय दोनों की उम्र 68 वर्ष है।सोमवार को महिला के पति और उसके तीनों बेटे उसे लेने नागपुर रीजनल मेंटल हास्पिटल पहुंचे। अपने पति को देखकर महिला खुश हुई तो अस्पताल के अधिकारियों को भी संतोष हुआ कि वह सही हाथों में पहुंच गई है।

    khabar jara hatke madhya-pradesh sagar tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    March 10, 2026

    अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था

    March 10, 2026

    मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.