Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, जेई और डीएसओ सस्पेंड
    देश

    हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, जेई और डीएसओ सस्पेंड

    adminBy adminSeptember 25, 2025No Comments84 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलिया 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र में बुधवार को स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत होने के मामले में बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के साथ अधिशासी अभियंता के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

    पुलिस ने बताया कि सुखपुरा थाना में बुधवार की रात्रि जीरा बस्ती गांव की सुनीता यादव की शिकायत पर बुधवार को बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी अनिल राम और अवर अभियंता आशुतोष पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 में नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दर्ज मामले का हवाला देते हुए बताया कि सुनीता यादव नामक महिला ने शिकायत की है कि उनकी बेटियां कक्षा नौ की छात्रा आंचल यादव (15) और कक्षा छह की छात्रा अलका यादव (12) स्कूल से घर लौट रही थी कि उप खंड अधिकारी अनिल राम और अवर अभियंता आशुतोष पांडेय की घोर लापरवाही के कारण बिजली के टूटे हुए तार से उतरे करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौत हो गयी।

    पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिजली विभाग के दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल की दोनों छात्राएं बस से उतरकर घर जा रही थीं। रास्ते में जलजमाव था और बिजली का तार टूटकर वहीं गिरा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। रास्ते से गुजरते हुए दोनों छात्राएं करंट की चपेट में आ गईं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    उधर, ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी अनिल राम और अवर अभियंता आशुतोष पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

    ballia tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.