Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    • मंत्रीमंडल विस्तार का सकारात्मक असर आमजन के जीवन पर पड़े तो बेहतर : मायावती
    • 13 को शुरू होगा उत्तरी भारत का प्रसिद्ध नौचंदी मेला, इतिहास में दूसरी बार होगा मेला नौचंदी का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति मेले की गरिमा और परंपरा कहां तक कायम करेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, डेढ़ हजार किलो विस्फोटक बरामद
    देश

    ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, डेढ़ हजार किलो विस्फोटक बरामद

    adminBy adminSeptember 8, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 08 सितंबर। ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बोडाकी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों कोे गिरफ्तार कर डेढ़ हजार किलो विस्फोटक बरामद किया है। मौके से पटाखा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बनाने व बेचने पर रोक है।

    दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मौके से रामलखन, आजाद और राजेंद्र को धर दबोचा गया है। तीनों अलग-अलग शहर के रहने वाले है। यहां एकत्र होकर तीनों पटाखा बना रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले ही आरोपी यहां एकत्र हुए थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद धरपकड़ की गई है। इसमें कितने और लोग शामिल है उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस ने मौके से जो डेढ़ हजार किलो विस्फोटक बरामद किया है उसमें एक हजार किलो अनार है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड अनार की है। पटाखों पर रोक होने की वजह से इनको चोरी छिपकर बनाया जा रहा है और मार्केट में अधिक दाम में बेचा जा रहा है।
    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पटाखा नोएडा के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था। सप्लाई होने से पहले ही पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के अधार पर मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

    पुलिस की टीम ने फैक्ट्री की तलाशी ली तो वहां से विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला। इनमें 1004 किलोग्राम तैयार पटाखे (अनार), 100 बोरी अधबनी नलकी पटाखे, 53.6 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलो स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलो कटन पाउडर, 37.9 किलो टीआई पाउडर और 29.4 किलो सिल्लीकेट समेत कई खतरनाक रसायन शामिल हैं।

    इसके अलावा गोंद, पीओपी, फेविकॉल, डब्ल्यू पाउडर, लाल मिट्टी और पैकिंग में प्रयोग होने वाली गत्ते की बोरियां व टेप भी बड़ी मात्रा में मिले। मौके से पुलिस ने छह दाब मशीनें, एक इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन मोटर, एक स्प्रे मशीन, एक इलेक्ट्रिक कांटा, हथौड़ियां, टेप कटर, मिसल, धुरमुट और डेटोनेटर तार के बंडल बरामद किए। इसके साथ ही फैक्ट्री में उपयोग किए जा रहे ड्रम, प्लास्टिक टब, क्रेट, मूढा और पटली भी जब्त की गईं।

    illegal firecracker factory noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026

    मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी

    May 12, 2026

    डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.