Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट
    • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना
    • 178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना
    • पेयजल संकट न हो, टैंकर सहित वैकल्पिक व्यवस्था रखें तैयार : सीएम योगी
    • गाड़ियां अब नहीं रूकेंगी टोल प्लाजा पर
    • आंधी-तूफान और बारिश का 6 मई तक अलर्ट
    • विदेशी मुद्रा भंडार घटा, फिर भी 9 माह के आयात के लिए पर्याप्त
    • कर्मचारी और शिक्षक करेंगे हर जिले में 15 से आंदोलन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रत्यारोपण के लिए चंड़ीगढ़ से दो घंटे में पहुंचाया हृदय, मेरठ के 39 वर्षीय मरीज की बचाई जान
    देश

    प्रत्यारोपण के लिए चंड़ीगढ़ से दो घंटे में पहुंचाया हृदय, मेरठ के 39 वर्षीय मरीज की बचाई जान

    adminBy adminSeptember 4, 2025No Comments123 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 04 सितंबर। चंडीगढ़ से दिल्ली तक ग्रीन कारिडोर बनाकर सर गंगाराम अस्पताल की टीम ने न केवल प्रत्यारोपण के लिए एक घंटा 55 मिनट में हृदय पहुंचाया, बल्कि सफल सर्जरी कर मेरठ निवासी 39 वर्षीय मरीज की जान बचाई। मरीज डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी और गंभीर माइट्रल वाल्व लीकेज की समस्या से पीड़ित था। इसके चलते वह पिछले चार वर्ष से सांस लेने में परेशानी झेल रहा था। सर्जरी के बाद अब मरीज तेजी से ठीक हो रहा है। सामान्य भोजन लेने के साथ ही उसने हल्का व्यायाम भी शुरू कर दिया है।

    अस्पताल के मुताबिक, मरीज की स्थिति गंभीर थी। पिछले छह माह में उसे मेरठ में दो बार आइसीयू में भर्ती होना पड़ा था। अगस्त में स्थिति बिगड़ने पर उसे सर गंगाराम अस्पताल लाया गया। आइसीयू में भर्ती कर उसकी हृदय क्रिया व रक्तचाप बेहतर करने और गुर्दे को सहारा देने के लिए उन्नत दवाएं दी गईं। इसके बाद नौ अगस्त को उसे राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए पंजीकृत किया गया। पहली बार दिल्ली से ही हृदय मिला, पर प्रत्यारोपण के लिए वह उपयुक्त नहीं था। फिर 26 अगस्त की रात एनओटीटीओ ने सर गंगाराम अस्पताल को चंडीगढ़ में उपलब्ध एक उपयुक्त दाता हृदय की जानकारी दी। अस्पताल की रिट्रीवल टीम फौरन चंडीगढ़ रवाना हुई और 27 अगस्त की सुबह हृदय को एक कामर्शियल फ्लाइट से दिल्ली लाया गया। दोनों हवाई अड्डों ( चंडीगढ़ और दिल्ली) के साथ ही दिल्ली शहर में ग्रीन करिडोर बनाए गए। इसके चलते हृदय सुरक्षित अवस्था में केवल एक घंटा 55 मिनट में सर गंगाराम अस्पताल पहुंचाया जा सका।

    अस्पताल में पहले से तैयार कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डा. सुजय शाद के नेतृत्व में कार्डियक सर्जन डा. हिमांशु गोयल व डा. अमन माखीजा, एनेस्थेटिस्ट डा. महेश्वरी की टीम ने सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण सर्जरी कराई। प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद नया हृदय तुरंत कार्य करने लगा। मरीज के तेजी से रिकवर होने पर 18 घंटे के भीतर उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया। उसने सामान्य भोजन और हल्का व्यायाम भी शुरू कर दिया गया है। डा. सुजय शाद ने कहा कि यह प्रत्यारोपण एनओटीटीओ, रिट्रीवल और ट्रांसप्लांट टीमों के साथ ही दो राज्यों में बनाए गए ग्रीन करिडोर के साझा प्रयास से संभव हुआ । हृदय का दो घंटे से कम समय में पहुंचना इस सर्जरी की सफलता में निर्णायक साबित हुआ।

    delhi heart-transplant tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अपराधियों की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना गलत है : हाई कोर्ट

    May 2, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नाश्ते में मिला कीड़ा, एक लाख जुर्माना

    May 2, 2026

    178 पर कोर्ट का समय बर्बाद करने में 10-10 रुपये का हर्जाना

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.