Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    • कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
    टेक्नोलॉजी

    व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए ‘Username’ फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारत सरकार ने इसके लॉन्च से पहले ही Meta को नोटिस भेज दिया है.सरकार का कहना है कि इस फीचर का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं. इसी वजह से सरकार ने Meta से जवाब मांगा है और कहा है कि जब तक सभी सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलते, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च न किया जाए.

    सरकार ने क्यों उठाया कदम
    व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा था जिसमें यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह यूज़रनेम के जरिए जुड़ सकें. माना जा रहा है कि इससे प्राइवेसी बेहतर हो सकती है, लेकिन सरकार ने इसके कुछ संभावित जोखिमों पर सवाल उठाए हैं.

    Meta से मांगा गया जवाब
    सूत्रों के अनुसार सरकार ने Meta को निर्देश दिया है कि वह तीन दिनों के अंदर इस फीचर से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराए. इसमें यह भी क्लियर करने को कहा गया है कि यूजरनेम सिस्टम कैसे काम करेगा और इससे सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.

    सरकार ने जताई चिंता
    इस मामले में सरकार का कहना है कि इस फीचर से ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग के मामले बढ़ सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर ठगी के मामलों में इजाफा हो सकता है.सरकार का यह भी मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम या सरकारी विभाग, बैंक जैसी संस्था से मिलता-जुलता यूजरनेम बना लेता है, तो लोगों को धोखा देना आसान हो जाएगा.

    व्हाट्सएप फीचर में क्या खास है
    यूजरनेम फीचर का उद्देश्य यूजर्स को मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए बिना दूसरों से जुड़ने का विकल्प देना बताया जा रहा है. इससे कई लोग अपनी निजी जानकारी को सीमित रखने में सक्षम हो सकते हैं. हालांकि अभी सबकी नजर Meta के जवाब और सरकार की अगली समीक्षा पर रहेगी. अगर बातचीत और जांच के बाद फीचर सुरक्षित माना जाता है तो भविष्य में भारत में इसकी लॉन्चिंग पर फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल इस फीचर की शुरुआत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

    tazza khabar tazza khabar in hindi technology username-feature whatsapp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल

    July 22, 2026

    जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली

    July 22, 2026

    डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.