Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    • सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    • अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी
    • मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ एनकाउंटर, दो दशक का आतंक खत्म
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी
    देश

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी

    adminBy adminAugust 3, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव 03 अगस्त। आधुनिक तकनीक और 4200 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा। 20 दिन के अंदर रविवार को पांचवीं बार सड़क धंसने की समस्या सामने आई। इस बार कोरारी खुर्द के पास लखनऊ जाने वाली लेन पर किमी संख्या 64 पर करीब 60 मीटर हिस्से में खराबी आई है। मरम्मत के लिए डेढ़ किमी दायरे में चार फीट गहरी खोदाई की गई है। बड़ी-बड़ी मशीनें और करीब 200 लोग रात में भी काम पर लगे थे। इसके चलते कोरारी टोल प्लाजा से पहले किमी संख्या 66.2 से यातायात उल्टी लेन पर डायवर्ट किया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर पीएनसी वी कुंडू ने बताया कि मरम्मत चल रही है, जो रात में पूरी हो जाएगी। डायवर्जन सोमवार शाम तक लागू रहेगा।

    एनएचएआइ ने उन्नाव से लखनऊ तक 63 किमी लंबे एक्स्प्रेसवे का निर्माण पीएनसी कंपनी से कराया है। इसका 18 किमी भाग एलीवेटेड है और 45 किमी हिस्सा ग्रीनफील्ड रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। दूसरे दिन सफर भी शुरू हो गया था। कार- जीप का एक तरफ का टोल टैक्स 275 रुपये वसूला जा रहा है। सफर की शुरुआत के 13वें दिन यानी 26 जुलाई को उन्नाव के कोरारी क्षेत्र के किमी संख्या 64.4 पर 30 मीटर का पैच धंस गया।

    एनएचएआइ ने निर्माणकारी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर-सह- डीजीएम, स्वतंत्र इंजीनियर के टीम लीडर और रेसिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटाकर अगले 2 वर्षों तक किसी भी परियोजना में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था। 29 जुलाई को इसी लेन पर कोरारी टोल प्लाजा से एक किमी आगे किमी संख्या 30.7 पर सड़क धंस गई। दूसरे दिन ही यानी 30 जुलाई को बनी टोल प्लाजा से दो किमी पहले उन्नाव से लखनऊ जाने वाली लेन पर सड़क धंस गई और ट्रक पलट गया। अब पांचवी खामी किमी 64 पर आई है।

    lucknow-kanpur-expressway Road caved tazza khabar tazza khabar in hindi unnao uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ

    August 3, 2026

    रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता

    August 3, 2026

    सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.