Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    देश

    संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

    adminBy adminAugust 1, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 अगस्त (प्र)। गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में कलश रथ यात्रा पहुंची। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कलश को सिर पर रखकर पद यात्रा निकाली जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से देशभर में 11 हजार कलश वितरित किए गए थे। गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में कलश पूजन के बाद यात्रा रवाना हुई थी। वाराणसी की मिट्टी को 11 हजार कलशों के माध्यम से सभी राज्यों की राजधानी तक पहुंचाकर सामाजिक चेतना को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जा रहा है। यह मिट्टी स्थानीय मंदिरों में भी स्थापित की जाएगी।

    बुलंदशहर से आए रथ का मेडिकल कालेज के सामने हिना ट्रैवल्स के पास स्वागत किया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सुनील भराला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने सिर पर कलश रखकर पद यात्रा निकाली। सभी ने बारी बारी से सिर पर कलश रखा, जिससे यात्रा आगे बढ़ती चली गई। तेजगढ़ी चौराहा, शास्त्री नगर स्थित डा. आंबेडकर डिग्री कालेज, नई सड़क तिराहा, वैशाली कालोनी मंदिर, गांधी आश्रम चौराहा, सूरजकुंड होते हुए महापौर कार्यालय पहुंची। मिट्टी से भरे कलश को महापौर कैंप कार्यालय पर रखा गया।

    महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को महानगर के 16 मंडलों में 16 अलग-अलग कलशों में श्रद्धापूर्वक वितरित किया जाएगा। इसके बाद कलश रथ महानगर के सभी मंडलों में पहुंचेगा। प्रत्येक मंडल में संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभियान के महानगर संयोजक अजय दीवान, विनय विरालिया, वीनस शर्मा, ललित नागदेव, पूजा बंसल, मनोज गुप्ता व नरेश विश्वकर्मा रहे।

    गुरु रविदास जन्मस्थली से आए पावन कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन
    भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज के जन्मस्थान मंदिर सीर गोवर्धनपुर से पावन कलश शुक्रवार को कंकरखेड़ा के गुरु रविदास मंदिर में ले जाया गया, जहां विधि-विधान से पूजन किया गया। कलश में गुरु रविदास महाराज के जन्मस्थान की मिट्टी है। श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश के दर्शन कर संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं संग पूजन किया। कार्यक्रम में डा. अजय दीवान, सतीश उज्ज्वल, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

    A *Kalash Yatra* (procession with a sacred urn) was taken out carrying soil from the birthplace of Saint Ravidas. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा

    August 1, 2026

    सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान

    August 1, 2026

    सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.