Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    देश

    आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा

    adminBy adminAugust 1, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 अगस्त (प्र)। आपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजन ने शुक्रवार को रीटा नर्सिंग होम में हंगामा कर दिया। बाद में लोगों ने दून हाईवे पर रोहटा फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया।

    कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में रोहटा फ्लाईओवर के पास रीटा निजी नर्सिंग होम में जवाहर नगर निवासी चंद्रवती पत्नी राम सिंह को भर्ती कराया गया था। चंद्रवती की पित्त की थैली में पथरी थी। चंद्रवती की रिश्तेदार शालू बताया दवाओं समेत 18 हजार रुपये में दूरबीन से आपरेशन करना तय हुआ था। जांच रिपोर्ट में पता चला कि पित की थैली आंतों से चिपकी थी। इस पर चिकित्सक ने दूरबीन के बजाय चीरा लगाकर आपरेशन करने को कहा। चिकित्सक ने आपरेशन कर टांके लगा दिए। 16 जुलाई को मरीज को छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद टांकों में संक्रमण हो गया। नर्सिंग होम में पट्टी कराई। आराम नहीं मिलने पर स्वजन मरीज को रोहटा रोड पर दर्शन हास्पिटल ले गए। वहां भी हालत नहीं सुधरने पर चिकित्सकों की सलाह पर गत गुरुवार को स्वजन चंद्रवती को लेकर रीटा नर्सिंग होम पहुंचे।

    नर्सिंग होम के संचालक डा. अनुज पाराशर का आरोप है कि स्वजन अपने मरीज को छोड़कर चले गए थे। फिर वे शुक्रवार सुबह नर्सिंग पहुंचे जबकि स्वजन का कहना है कि वे रातभर मरीज के पास रहे। दोपहर को स्वजन और पड़ोसियों ने रीटा नर्सिंग होम के चिकित्सक पर गलत आपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। रोहटा फ्लाईओवर के नीचे पहुंचकर जाम लगा दिया।

    एसएसआइ रामप्रकाश शर्मा पुलिस के साथ पहुंचे। नर्सिंग होम में एक घंटे तक चिकित्सक और स्वजन में नोकझोंक होती रही। रिश्तेदार शालू का आरोप है कि बिना जांच के आपरेशन करने से उसकी हालत बिगड़ी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सहमति बनी कि अब मरीज का उपचार अब इंव्ज नर्सिंग होम में होगा। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस से इंव्ज नर्सिंग होम भेजा गया।

    रीटा नर्सिंग होम चेयरमैन डा. अनुज पाराशर का कहना है कि रात में स्वजन मरीज को छोड़कर चले गए थे। शुक्रवार दोपहर हंगामा करने वे भीड़ के साथ नर्सिंग पहुंचे, जबकि रात से दोपहर तक मरीज का हमने उपचार किया। सभी जांच के बाद स्वजन की सहमति पर आपरेशन किया गया। मरीज को दूसरे नर्सिंग होम मे रेफर किया है। आपरेशन और उपचार में लापरवाही के आरोप गलत हैं।

    commotion at the nursing home meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

    August 1, 2026

    सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान

    August 1, 2026

    सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.