अगर एक से ज्यादा वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल या पोर्टफोलियो हैं तो इंस्टाग्राम बायो में केवल एक लिंक लगाने की मजबूरी खत्म हो गई है। इंस्टाग्राम यूजर को सीधे अपने बायो में पांच लिंक तक जोड़ने की सुविधा देता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी लिंक-इन-बायो सर्विस की जरूरत नहीं है। यूजर जब चाहें इन लिंक को अपनी पसंद के हिसाब से रीऑर्डर भी कर सकते हैं। यह फीचर फॉलोअर को आपके लेटेस्ट कंटेंट और ऑनलाइन स्टोर तक आसानी से पहुंचाता है।
बता दें कि ये कोई नया फीचर नहीं है। लेकिन, काफी लोगों को इसका तरीका नहीं मालूम होता।
अपने Instagram बायो में कई लिंक कैसे जोड़ें?
आप इंस्टाग्राम एप से इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके पांच लिंक्स तक जोड़ सकते हैं:
सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम एप ओपन करें और बॉटम राइट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
इसके बाद, अपनी प्रोफाइल इंफॉर्मेशन के नीचे Edit Profile पर टैप करें।
फिर, Links को सेलेक्ट करें और Add external link पर टैप करें।
आप जो URL जोड़ना चाहते हैं, उसे यहां पेस्ट कर दें।
इसके बाद, अगर आप ये कस्टमाइज करना चाहते हैं कि आपकी प्रोफाइल पर लिंक कैसा दिखे, तो एक टाइटल डालें।
एक बार काम पूरा हो जाने के बाद, लिंक को सेव करने के लिए चेकमार्क या Done बटन पर टैप करें।
अगर आप और लिंक्स जोड़ना चाहते हैं, तो बस इन्हीं स्टेप्स को दोहराएं। इंस्टाग्राम आपको अपने बायो में पांच एक्सटर्नल लिंक्स तक एड करने की परमिशन देता है।
Instagram आपकी प्रोफाइल पर सीधे सिर्फ पहला लिंक दिखाता है। अगर आपने मल्टीपल लिंक्स एड किए हैं, तो पहला लिंक ‘and X others’ लेबल के साथ दिखाई देगा। जो भी इस पर टैप करेगा, वह आपके द्वारा एड किए गए लिंक्स की पूरी लिस्ट देख सकेगा और अपनी पसंद का पेज ओपन कर सकेगा। अगर जरूरत हो, तो आप जब चाहें अपने लिंक्स का ऑर्डर बदल सकते हैं।

