Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजग-गजब : एक इंटर कॉलेज में 11 बच्चों के लिए 11 शिक्षक
    • बालिग अपनी मर्जी से शादी करता है तो अपराध नहीं
    • देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 की उम्र में निधन, पूरी जिंदगी रहे अविवाहित
    • छात्रों का आरोप, खिड़कियों पर पैसे लेकर तत्काल दी जा रहीं मार्कशीट
    • काजीपुर, मोहिउद्दीनपुर समेत तीन जगह बनेंगे बिजलीघर
    • अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क
    • हिस्ट्रीशीटर ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर
    • आज रात से शहर के मुख्य मार्गों पर एक ओर वाहन, दूसरी ओर चलेंगे कांवड़िये; भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हिस्ट्रीशीटर ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर
    देश

    हिस्ट्रीशीटर ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

    adminBy adminJuly 29, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 जुलाई (प्र)। मवाना के मुहल्ला काबलीगेट में मंगलवार शाम हिस्ट्रीशीटर ने कपड़े के फेरी लगाने वाले व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। जिसे एक गोली उसके दाएं कंधे में लगी। आरोपित हथियार लहराते हुए फरार हो गया। आरोप है हमलावर के दो भाइयों ने पीड़ित को सीएचसी लाने से रोकने के लिए भाई व चाचा पर पथराव कर दिया। घायल को सीएचसी से मेडिकल रेफर कर दिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार व सीओ पंकज लवानिया भी मौके पर पहुंचे। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है।

    मुहल्ला काबलीगेट स्थित कुआं निवासी सलमान पुत्र इकरामुद्दीन कपड़े की फेरी करता है। सलमान मंगलवार शाम लगभग सवा पांच बजे अपने चाचा उस्मान के घर जा रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो इसी बीच पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ तीसमार खां उर्फ कैफ पुत्र अकरम पहुंच गया और किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा की राजा ने तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि सलमान ने उससे बचने का प्रयास करते हुए भाग खड़ा हुआ लेकिन एक गोली उसके दाएं कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। जबकि एक दो गोली उसके पास से होकर निकल गई। हमलावर तमंचा व पिस्टल लहराते हुए घर पहुंचा और फिर वहां कई राउंड फायरिंग कर दी। आरोप जब घायल को पीड़ित का भाई मोहम्मद शादान व चाचा सीएचसी ला रहे थे तो हमलावर के दो भाई अनस व वाजिद ने उन्हें रोकने के लिए पथराव कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया ।

    घटना की सूचना पर सीओ मवाना पंकज लवानिया भी सीएचसी पहुंच गए। एसपी देहात अभिजीत कुमार भी वहां पहुंच गए और हमलावर हिस्ट्रीशीटर व उसके भाइयों को गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगा दी और उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सीओ ने बताया कि हमलावर व उसके भाइयों के खिलाफ पीड़ित की भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, हमलावर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

    हिस्ट्रीशीटर का सालभर पहले हुआ था हाफ एनकाउंटर
    सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि हमलावर राजा उर्फ तीसमारखां पर चोरी व जानलेवा हमले में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है और सालभर पूर्व पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वसीम लस्सी वाले पर गोली चला दी थी। जबकि पड़ोसी होने के चलते सलमान व उसके स्वजन से विवाद रहता था। उनपर भी कई बार हमला कर चुका है।

    एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ तीस मारखां व उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

    History-sheeter shoots textile trader mawana meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अजग-गजब : एक इंटर कॉलेज में 11 बच्चों के लिए 11 शिक्षक

    July 29, 2026

    बालिग अपनी मर्जी से शादी करता है तो अपराध नहीं

    July 29, 2026

    देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 की उम्र में निधन, पूरी जिंदगी रहे अविवाहित

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.