Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजग-गजब : एक इंटर कॉलेज में 11 बच्चों के लिए 11 शिक्षक
    • बालिग अपनी मर्जी से शादी करता है तो अपराध नहीं
    • देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 की उम्र में निधन, पूरी जिंदगी रहे अविवाहित
    • छात्रों का आरोप, खिड़कियों पर पैसे लेकर तत्काल दी जा रहीं मार्कशीट
    • काजीपुर, मोहिउद्दीनपुर समेत तीन जगह बनेंगे बिजलीघर
    • अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क
    • हिस्ट्रीशीटर ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर
    • आज रात से शहर के मुख्य मार्गों पर एक ओर वाहन, दूसरी ओर चलेंगे कांवड़िये; भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»काजीपुर, मोहिउद्दीनपुर समेत तीन जगह बनेंगे बिजलीघर
    देश

    काजीपुर, मोहिउद्दीनपुर समेत तीन जगह बनेंगे बिजलीघर

    adminBy adminJuly 29, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 जुलाई (प्र)। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या जारी होते ही बिजलीघरों के निर्माण का के समाधान के लिए 48 करोड़ 36 लाख कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 43 हजार रुपये के कार्यों का बिजनेस प्लान के वित्तीय वर्ष तैयार किया है। इसके तहत जनपद में काजीपुर और मोहिउद्दीनपुर समेत तीन नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, सरधना में 33 केवी की लाइन में खराबी आने की स्थिति में शहरी क्षेत्र को लगातार बिजली आपूर्ति देने के लिए एक पृथक लिंक लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी। शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। धनराशि जारी होते ही जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।

    गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या आम बात है। ओवरलोड बिजलीघरों के चलते अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। उपभोक्ताओं की इस समस्या को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चार नए बिजलीघर बनाए जाने का बिजनेस प्लान तैयार किया है। बिजनेस प्लान के तहत जोन-1 के अंतर्गत परतापुर डिविजन के अंतर्गत काजीपुर व मोहिउद्दीनपुर में 10-10 एमवीए की क्षमता वाले 33/11 केवी के बिजलीघर बनाए जाएंगे। काजीपुर बिजलीघर के निर्माण के लिए 11 करोड तीन लाख 63 हजार तथा मोहिउद्दीनपुर के लिए 5 करोड़ 40 लाख चार हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किये गए हैं। इसी तरह जोन-2 के अंतर्गत हस्तिनापुर सब डिविजन के अंतर्गत गांव ऐंची खुर्द में 10 एमवीए क्षमता के बिजलीघर के निर्माण के लिए 7 करोड़ एक लाख 92 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इनके अलावा जोन-2 के अंतर्गत आने वाले जनपद बागपत में गांव गौरीपुर निवाड़ा में पांच एमवीए की क्षमता का बिजलीघर बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 3 करोड़ 10 लाख 23 हजार रुपये की लागत आएगी।

    सरधना को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति
    जोन-2 के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान में सरधना का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बिजनेस प्लान में 33 केवी सोर्स में खराबी आने की स्थिति में सरधना शहरी क्षेत्र को लगातार बिजली सप्लाई देने के लिए सरधना तहसील सब स्टेशन और सरधना नहर सब स्टेशन के बीच एक लिंक लाइन बनाई जाएगी। इस लाइन के निर्माण पर 22.62 लाख रुपये की लागत आएगी।

    क्षमता वृद्धि और वितरण केंद्र निर्माण
    बिजनेस प्लान के तहत 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी। इसमें मेरठ जोन-1 में 1 करोड़ 10 लाख 69 हजार तथा जोन-2 में 4 करोड़ 94 लाख 2 हजार तथा बगायत जनपद में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये के कार्य किये जाएंगे। इस तरह कुल 7 करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा 11/4 केवी वितरण उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि पर मेरठ व बागपत में 296 कार्यों पर 7 करोड़ 43 लाख 28 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जबकि 11/4 केवी वितरण उपकेंद्रों के 74 निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।

    जोन-2 मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह का कहना है कि पीवीवीएनएल के मेरठ क्षेत्र द्वितीय 2026-27 के बिजनेस प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित 48 करोड़ 36 लाख 43 हज़ार और सरधना में 33 केवी की नई लाइन के लिए 22.62 लाख के कार्य को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि जारी होते ही जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

    Kazipur and Mohiuddinpur. meerut news meerut report Power stations pvvnl tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अजग-गजब : एक इंटर कॉलेज में 11 बच्चों के लिए 11 शिक्षक

    July 29, 2026

    बालिग अपनी मर्जी से शादी करता है तो अपराध नहीं

    July 29, 2026

    देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 की उम्र में निधन, पूरी जिंदगी रहे अविवाहित

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.