Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आज रात से शहर के मुख्य मार्गों पर एक ओर वाहन, दूसरी ओर चलेंगे कांवड़िये; भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
    देश

    आज रात से शहर के मुख्य मार्गों पर एक ओर वाहन, दूसरी ओर चलेंगे कांवड़िये; भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 29, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 जुलाई (प्र)। सावन के महीने की शुरुआत से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। बुधवार आज आधी रात से ही शहर के मुख्य मार्गों दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड और रुड़की रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य मार्ग वन-वे कर दिए जाएंगे।

    बल्लियां लगाकर डिवाइडर कट बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य मार्गों के एक ओर हल्के-मध्यम वाहन चलेंगे और दूसरी ओर कांवड़िये चलेंगे। दिल्ली जाने के लिए नमो भारत रैपिड का प्रयोग कर सकते हैं। इनके स्टेशन के हिसाब से कट खोले गए हैं।
    एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यातायात प्लान का इस्तेमाल कर परेशानी से बचा जा सकता है। शहर में रात एक बजे से तीन बजे तक आवश्यक वस्तुओं के कॉमर्शियल वाहनों को भी निकाला जाएगा। यातायात प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है किसी भी समस्या के लिए आईसीसीसी कंट्रोल रूम पुलिस हेल्पलाइन 01212667080 पर कॉल कर सकते हैं।

    प्रमुख डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग
    ■ दिल्ली रोड पर इन चौराहों और कट का करें प्रयोग
    जीरो माइल, रेलवे रोड, बेगमपुल, मेट्रो प्लाजा, जली कोठी, बागपत अड्डा, टीपीनगर गेट और शांप्रिक्स मॉल चौराहा।
    ■ रिठानी कट से हापुड़ व गढ़ रोड जाने के लिए
    बेगमपुल, बच्चा पार्क और आबकारी चौराहे का प्रयोग करें।
    ■ हापुड़ अड्डा चौराहा (7 अगस्त तक)
    बिजली बंबा, गांधी आश्रम, कमेला पुल, एल ब्लॉक, तेजगढ़ी डिग्गी तिराहा और मेडिकल गेट होकर
    आवागमन करें।
    ■ एनएच-58 से शहर में प्रवेश के लिए
    मोदीपुरम पुल, पीएसी टैंक चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल, बच्चा पार्क और हापुड़ अड्डा
    होकर हापुड़ रोड जाएं।
    ■ कंकरखेड़ा बाईपास से आने वाले वाहन
    खिर्वा पुल, शिव चौक, सब एरिया कैटीन, टैंक चौराहा, जीरो माइल और बेगमपुल मार्ग का
    उपयोग करें।
    ■ रोहटा बाईपास से आने वाले वाहन
    रोहटा रेलवे फाटक, रेलवे रोड, बागपत बाईपास, मलियाना पुल, टीपीनगर थाना और बागपत
    अड्डा चौराहा होकर

    हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
    ■ जली कोठी से हापुड़ अड्डा: छतरी वाला पीर खैरनगर-बच्चा पार्क होकर जाएं।
    ■ रेलवे रोड से बच्चा पार्क घंटाघर छतरी वाला पीर-खैरनगर होकर जाएं।
    ■ मेट्रो प्लाजा / दिल्ली चुंगी से हापुड़ अड्डा चौकी गौरीपुरा- भूमियापुल गोलाकुआं होकर जाएं।
    ■ शॉप्रिक्स मॉल से गढ़ रोड : जुनपुर फाटक बिजली बचा- एल ब्लॉक तेजगढ़ी होकर जाएं।

    ये कट खुले रहेंगे
    दिल्ली रोड : पीएसी, परतापुर, जली कोठी, मेट्रो प्लाजा, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क और ईब्ज चौराहा हापुड़ व गढ़ रोड हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, एल ब्लॉक, तेजगढ़ी, मेडिकल, जागृति विहार कट, नई सड़क कट, छतरी वाला पौर, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और नौचंदी मैदान

    जरूरी वैकल्पिक रूट
    रेलवे रोड से ईव्ज चौराहा बेगमपुल बच्चा पार्क होकर जाएं।
    मेट्रो प्लाजा से हापुड़ अड्डा बेगमपुल बच्चा पार्क होकर जाएं।
    बच्चा पार्क से हापुड़ अड्डा ईव्ज चौराहा होकर जाएं।
    हापुड़ अड्डा से गढ़ रोड एल ब्लॉक नई सड़क कट होकर जाएं।
    तेजगढ़ी से मेडिकल कॉलेज जागृति विहार कट के रास्ते जाएं।

    रेलवे स्टेशन ऐसे जाएं
    ■ मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री बेगमपुल और जीरो माइल चौराहे से रजबन मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
    ■ गढ़ रोड और हापुड़ रोड से दिल्ली या हरिद्वार जाने वाले यात्री हापुड़ अड्डा बच्चा पार्क – बेगमपुल मार्ग से मेरठ मेट्रो या सड़क मार्ग का उपयोग करें।

    एनएच-58 से शहर के लिए वैकल्पिक मार्ग
    ■ मोदीपुरम पुल अंसल सिटी पल्लवपुरम- कंकरखेड़ा बाईपास परतापुर बाईपास मोहिउद्दीनपुर कट।
    ■ कंकरखेडा बाईपास रोहटा बाईपास शिवलोक कंकरखेड़ा थाना सरधना रोड कंकरखेड़ा बाईपास परतापुर बाईपास।
    ■ रोहटा बाईपास रोहटा रेलवे फाटक मलियाना बागपत रोड दिल्ली रोड ।

    एनएच-58 पर ये कट और चौराहे खुले रहेंगे
    मटौर कट मोदीपुरम पुल, कंकरखेड़ा पुल, दौराला कट, पल्लवपुरम पुल, लावड़ कट, रुड़की बाईपास मोहिउद्दीनपुर कट, परतापुर बाईपास।

    Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.