मेरठ, 28 जुलाई (प्र)।चेहल्लुम के मातमी जुलूस के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन और मुहर्रम कमेटी ने संयुक्त व्यवस्था की है। चार अगस्त की शाम 5 बजे से 5ः30 बजे के बीच सीमित समय में जुलूस निर्धारित रास्ते रेलवे रोड चौराहे से गुजर कर वक्फ मनसबिया परिसर में पहुंच जाएगा।
इस मामले में मुहर्रम कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल गत दिवस एडीएम सिटी और एसपी सिटी से एसपी सिटी कार्यालय में मिला। मुहर्रम कमेटी की तरफ से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा गया कि चार अगस्त को चेहल्लुम का बड़ा मातमी जुलूस घंटाघर से मनसबिया तक जाएगा, लिहाजा ऐसी व्यवस्था की जाए कि मातमी जुलूस के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।
मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने कहा कि चेहल्लुम के जुलूस जैदी फार्म और लोहिया नगर में भी निकाले जाते हैं लेकिन वहां जुलूस मार्गों पर कांवड़ियों का दबाव नहीं रहता, लिहाजा घंटाघर वाले जुलूस पर ही प्रशासन से फोकस करने की मांग की गई है। अधिकारियों ने उन्हें उचित व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है। बैठक में एडीएम सिटी बृजेश कुमार, एसपी सिटी गोपाल विनायक भोंसले, वक्फ मनसबिया के पूर्व मुतवल्ली फखरी जाफरी, मासूम असगर, हसन मुर्तजा, हैदर अब्बास रिजवी, गजनफर अब्बास, इशारत अली, गुलजार हुसैन और अब्बास कमर मौजूद रहे।
Trending
- केंद्र सरकार ने आरबीआई को 10 व 20 रुपये के पॉलीमर नोट लाने की मंजूरी दी
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात जन्मों के बंधन में बंधे 116 जोड़े
- पांच वर्ष में सौ करोड़ से अधिक आय वाले चार गुना बढ़े
- पुलिस प्रताड़ना से परेशान अधिकारी ने खुदकुशी की
- महंगे एआई से तंग कंपनियों ने फिर बड़ी भर्ती की योजना बनाई
- गडकरी को मेटा, एक्स पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी
- यूजी पीजी के पंजीकरण समाप्त, लॉ में 11 अगस्त तक का मौका
- यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, हर्ष चावला बने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ओएसडी
