Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    • कावड़ मार्ग में दुकानों- रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम दर्ज होना अनिवार्य : सीएम योगी
    • दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत, डीपीआर को मिली धनराशि
    • नीट पेपर लीक मामले में एनटीए के 47 अफसर बर्खास्त, दर्ज होगा क्रिमिनल केस
    • चलती कार पर चट्टानें गिरी, 13 की मौत; 2 लोग घायल
    • कड़ी कार्रवाई के बावजूद टस से मस नहीं CJP, आज फिर होगी बात; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस
    • तीसरे दिन भी बंद रहे 15 स्टेशन, इन दो बड़े स्टेशनों को खोला; ये लोग हुए सबसे अधिक परेशान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    देश

    राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य

    adminBy adminJuly 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या 25 जुलाई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रवेश को लेकर लागू की गई सख्त व्यवस्था में आशिक राहत दी गई है। पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड, जिन्हें कुछ दिनों पहले अमान्य कर दिया गया था, अब अंतरिम व्यवस्था के तहत मान्य कर दिए गए हैं। नई पास व्यवस्था लागू होने तक इन्हीं पुराने पहचान पत्रों के आधार पर मंदिर परिसर में अधिकृत कर्मचारियों, इंजीनियरों और तकनीकी अधिकारियों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

    गौरतलब है कि हाल ही में बदलाव के बाद चंपत राय के हस्ताक्षर से जारी पहचान पत्रों पर प्रवेश रोक दिया गया था। एलएंडटी, टाटा, इंडिया इंजीनियर्स लिमिटेड, राजकीय निर्माण निगम समेत विभिन्न निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों और कर्मचारियों को प्रवेश द्वार से लौटना पड़ रहा था। इससे बाउंड्री वॉल संग्रहालय, ट्रस्ट कार्यालय, विश्राम गृह सहित अन्य निर्माण परियोजनाओं की निगरानी और समन्वय प्रभावित होने लगा था।

    राम मंदिर में पारदर्शी सेवा व्यवस्था की प्रक्रिया तेज
    चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नियमबद्ध बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में विभिन्न सेवा प्रदाताओं के साथ ट्रस्ट पंजीकृत इकरारनामा करा रहा है, ताकि प्रत्येक सेवा की जिम्मेदारी शर्तें और जवाबदेही स्पष्ट रूप से निर्धारित हो सके। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न सेवाओं की समीक्षा की जा रही है।

    नए सिरे से पूजा-परंपरा का किया जाएगा मंथन
    ट्रस्ट की ओर से गठित धार्मिक समिति के गठन के साथ ही राम मंदिर की पूजा पद्धति और धार्मिक परंपराओं के संचालन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। समिति की पहली बैठक जल्द प्रस्तावित है, जिसमें राम मंदिर में वर्षभर होने वाले धार्मिक आयोजनों, पूजा-परंपराओं और वैदिक अनुष्ठानों की समीक्षा के साथ उन्हें अधिक शास्त्रसम्मत, व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

    ayodhya old-staff-id-cards ram-mandir tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा

    July 25, 2026

    कावड़ मार्ग में दुकानों- रेस्टोरेंट के बाहर संचालक का नाम दर्ज होना अनिवार्य : सीएम योगी

    July 25, 2026

    दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत, डीपीआर को मिली धनराशि

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.