Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बद्दो के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी पकड़ा
    • यूपी में बनेंगे 238 ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्रमुख हाईवे पर भी मिलेगी सुविधा, पहले चरण में लगेंगे 714 चार्जर
    • मुस्लिमों ने हिंदू बस्ती में खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली
    • साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर 1.80 करोड़ की लगाई चपत
    • मोटरसाइकिल टीम को एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • छात्रवृत्ति में अब नहीं होगी देरी, हर काम की तारीख तय
    • बसपा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को तलाशने का काम शुरू कर दिया
    • बीएसएनएल कर्मियों ने पेंशन, छटनी पर रोक लगाने समेत कई मांगों को लेकर दिया धरना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीडीएससीओ ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी
    देश

    सीडीएससीओ ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 23 जुलाई (ता)। देश में गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नई वैक्सीन विकसित करने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है। इनमें पीला बुखार (यलो फीवर), एमएमआर (खसरा, गलसुआ और रूबेला), चिकनगुनिया, रेबीज और एमएमआरवी (खसरा, गलसुआ, रूबेला और चिकनपॉक्स) की वैक्सीन शामिल हैं। इनमें यलो फीवर, एमएमआर और रेबीज की वैक्सीन फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल तक पहुंच चुकी हैं।
    पीला बुखार की वैक्सीन के ट्रायल में क्या होगा?
    सीडीएससीओ ने पीला बुखार (यलो फीवर) की वैक्सीन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति दी है। यह अध्ययन कई केंद्रों पर बच्चों में किया जाएगा। ट्रायल के दौरान वैक्सीन की सुरक्षा और शरीर में बनने वाली प्रतिरक्षा (इम्यून रिस्पॉन्स) की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल की जाने वाली स्टामारिल वैक्सीन से की जाएगी।
    रेबीज की नई वैक्सीन किसके लिए होगी?
    कैडिला फार्मास्युटिकल्स की रिकॉम्बिनेंट रेबीज जी-प्रोटीन वैक्सीन श्थ्रैबिसश् को बच्चों में फेज-3 ट्रायल की मंजूरी मिली है। इस वैक्सीन का उपयोग कुत्ते या अन्य संक्रमित जानवर के काटने के बाद किया जाएगा। ट्रायल में इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता का विस्तृत आकलन किया जाएगा।
    चिकनगुनिया की वैक्सीन किस चरण में पहुंची है?
    जायडस की इनएक्टिवेटेड चिकनगुनिया वैक्सीन को फेज-1 क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति दी गई है। इस चरण में स्वस्थ वयस्कों पर वैक्सीन की सुरक्षा और शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित करने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
    एमएमआरवी संयुक्त वैक्सीन क्यों मानी जा रही है अहम?
    जायडस की एमएमआरवी (खसरा, गलसुआ, रूबेला और चिकनपॉक्स) संयुक्त वैक्सीन को फेज-1 ट्रायल की मंजूरी मिली है। यह एक ही टीके से चार अलग-अलग बीमारियों से सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे भविष्य में टीकाकरण प्रक्रिया और अधिक आसान हो सकती है।
    एमएमआर वैक्सीन को किस स्तर की मंजूरी मिली है?
    जायडस लाइफसाइंसेज की एमएमआर (खसरा, गलसुआ और रूबेला) वैक्सीन को भी फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है। इस चरण में वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता का बड़े स्तर पर परीक्षण किया जाएगा, ताकि भविष्य में इसके व्यावसायिक उपयोग का रास्ता साफ हो सके।

    CDSCO approved clinical trials for five new vaccines in 2026. Desh health New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बद्दो के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी पकड़ा

    July 23, 2026

    यूपी में बनेंगे 238 ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्रमुख हाईवे पर भी मिलेगी सुविधा, पहले चरण में लगेंगे 714 चार्जर

    July 23, 2026

    मुस्लिमों ने हिंदू बस्ती में खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.