नई दिल्ली, 23 जुलाई (ता)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी को सदन में महिला सदस्यों से कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार करने और उनके खिलाफ असंसदीय टिप्पणियां करने के मामले में गत दिवस मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। बनर्जी ने कथित तौर पर टीएमसी के एक बागी सांसद को “चोर” भी कहा, जिससे विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा चैंबर के अंदर टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू हुई, तब पीठासीन सभापति कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि आज सांसद कल्याण बनर्जी ने कुछ महिला सदस्यों के खिलाफ असंसदीय टिप्पणियां की हैं जिसकी लिखित शिकायत अध्यक्ष ओम बिरला को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह सदन की गरिमा के विरुद्ध है। सांसद का यह व्यवहार बहुत आपत्तिजनक है।
इसके बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में प्रस्ताव रखा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी, जिन्होंने महिला सांसदों के साथ अभद्रता की और दुर्व्यवहार किया, उन्हें मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित किया जाए। सदन ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया जिसके बाद पीठासीन सभापति तेन्नेटी ने बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित किए जाने की घोषणा की और उन्हें तत्काल सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।
Trending
- बद्दो के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी पकड़ा
- यूपी में बनेंगे 238 ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्रमुख हाईवे पर भी मिलेगी सुविधा, पहले चरण में लगेंगे 714 चार्जर
- मुस्लिमों ने हिंदू बस्ती में खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली
- साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर 1.80 करोड़ की लगाई चपत
- मोटरसाइकिल टीम को एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छात्रवृत्ति में अब नहीं होगी देरी, हर काम की तारीख तय
- बसपा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को तलाशने का काम शुरू कर दिया
- बीएसएनएल कर्मियों ने पेंशन, छटनी पर रोक लगाने समेत कई मांगों को लेकर दिया धरना

