लखनऊ, 18 जुलाई (ता)। यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटा दिया है। जौहर यूनिवर्सिटी के अवैध भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद परिसर पहुंची सपा नेता आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा ने गत दिवस पुलिसकर्मियों को हटवा दिया था। सोमेंद्र के तबादले को इस घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है। वह आगरा के एसपी एलआईयू होंगे। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात अनिल कुमार सिंह रामपुर के नए एसपी होंगे।
ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उनकी जगह एटा स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी में तैनात संजीव कुमार बाजपेयी को ललितपुर का एसपी बनाकर भेजा गया है। बीते दिनों ललितपुर में एक मुख्य आरक्षी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि जांच के बाद मुख्य आरक्षी को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके अलावा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात गोपाल कृष्ण चौधरी को राजधानी स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
Trending
- राजेश खन्ना का बचपन से अभिनेता बनना चाहते थे
- भट्टा एसोसिएशन के महामंत्री विक्रम राणा रालोद में शामिल
- शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु-संतों ने प्रदर्शन किया
- चीन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगाया 22 करोड़ वोटरों का डेटा चुराने का आरोप
- जैसलमेर बार्डर पर अवैध मस्जिद, मदरसों पर चला बुलडोजर
- सुप्रीम कोर्ट ने लगाई निजी अस्पतालों को फटकार
- एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार
- शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा

