Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
    • मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित
    • यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया
    • वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई
    • शिवरात्रि पर सुनहरी रोशनी से जगमग होगा औघड़नाथ मंदिर, 10 व 11 अगस्त की पूरी रात खुला रहेगा
    • सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे
    • नीट में तेजस मेरठ टॉपर, देशभर में 164वीं रैंक
    • बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वैन ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा
    देश

    वैन ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 जुलाई (प्र)। मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़ दिया। प्रेमी को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई।

    शुक्रवार सुबह 6 बजे पत्नी कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल कुमार (32) को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे। इसे देखकर परिजनों को लगा कि उनकी मौत सांप के डसने से हुई है। मामला तब पलटा, जब पूछताछ में पत्नी दामिनी (30) ने बताया कि उसे गर्मी लग रही थी, इसलिए वह बेटे के साथ कमरे से बाहर सोने चली गई थी।

    उसके इस बयान पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दामिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कॉल डिटेल खंगालने पर वैन ड्राइवर तुषार से उसकी लगातार बातचीत सामने आई। तुषार को पकड़ा गया तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली।

    उसने बताया कि अतुल उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था। अतुल ने 20 लाख रुपए का बीमा भी कराया था। हत्या के बाद बीमा की रकम लेकर दोनों नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। इसलिए दोनों ने 5 लाख रुपए में दो सपेरों को तैयार किया और अतुल को सांप से डसवा दिया। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों सपेरों को जेल भेज दिया है।

    अतुल कुमार बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अजब सिंह (72) खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां संतोष देवी (69) गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप सेना से रिटायर हैं और पत्नी-बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं। दूसरे भाई मनदीप ने चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

    करीब सात साल पहले अतुल ने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से लव मैरिज की थी। पहले वह एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार साल पहले नौकरी छोड़कर उन्होंने कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला, जिसे वह पत्नी के साथ मिलकर चलाते थे। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है और करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं।

    अतुल के पिता अजब सिंह ने बताया कि दामिनी की परिवार से नहीं बनती थी। उसने कहा था कि किसी पुरोहित ने चार साल तक परिवार से अलग रहने की सलाह दी है। इसके बाद अतुल हस्तिनापुर में किराए के मकान में पत्नी दामिनी (30) और 6 साल के बेटे के साथ रहने लगे।
    पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले तुषार ने अतुल के स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी शुरू की। इसी दौरान उसकी दामिनी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अतुल को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपए की बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। योजना थी कि हत्या के बाद तुषार अपनी पत्नी को तलाक देगा और दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे।

    जांच में पता चला कि दामिनी पिछले एक साल से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। कुछ दिन पहले अतुल को एक अर्टिगा कार से टक्कर भी मारी गई थी, लेकिन दामिनी ने उस मामले में मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से अतुल के खाने में नशीली गोलियां भी मिला रही थी। अतुल को इस बात का शक हो गया था। उन्होंने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। इसी वजह से उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    पुलिस के मुताबिक, पहले की कोशिशें नाकाम होने पर दामिनी और तुषार ने सांप से डसवाकर हत्या की साजिश रची। तुषार दामिनी को अपने सपेरे दोस्त सोनू और उदय के पास ले गया। दोनों सपेरों से 5 लाख रुपए में डील तय हुई। गुरुवार को दामिनी और तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं और अतुल के खाने में मिला दीं। रात में अतुल के सोने के बाद तुषार ने सोनू और उदय को बुलाया। उन्होंने जहरीले सांप से अतुल को डसवाया और सांप को कमरे में छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह अतुल मृत मिले।

    एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत से ही दामिनी सांप के काटने से मौत होने की बात कह रही थी। हालांकि, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में उसके और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला के प्रेम-प्रसंग का पता चला।

    तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो सपेरों की मदद से सांप खरीदकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।

    hastinapur husband murder meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड

    July 18, 2026

    मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित

    July 18, 2026

    यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.