प्रयागराज, 16 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, लोक सेवा आयोग और अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पत्रक भरने में लगातार गलतियां कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जनवरी से जुलाई के बीच 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऐसी त्रुटियां की हैं। इसमें हजारों शिक्षक और आईएएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
यह खुलासा परीक्षा परिणामों और टीईटी के बाद आयोग कार्यालय में आए प्रत्यावेदनों से हुआ है। हाल ही में टीईटी की परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि टीजीटी 2022 की लिखित परीक्षा में 434364 अभ्यर्थी थे। इन दोनों परीक्षाओं सहित अन्य में हजारों ओएमआर उत्तर पत्रक निरस्त कर दिए गए। उन पर रोल नंबर, विषय या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के गोले सही से न भरने का आरोप है।
जाएमजार उत्तर पत्रक भरन क लिए प्रवेश पत्र में विस्तृत निर्देश दिए जाते हैं, जिनमें रोल नंबर और प्रश्न पुस्तिका संख्या भरने का तरीका शामिल है। इन निर्देशों के बावजूद गलतियां होने से स्कैनर सॉफ्टवेयर ओएमआर को स्कैन नहीं कर पाता है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो जाते हैं।
आयोग के उप सचिव डॉ. संजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि व्हाइटनर, ब्लेड या रबर का प्रयोग प्रतिबंधित है। गोलों को सही से काला न करने या गलत सूचना भरने पर उत्तर पत्रक का मूल्यांकन नहीं होगा, और इन त्रुटियों के लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा।
अभ्यर्थियों की अपील और आयोग का रुख रू 30 जून को चयन आयोग ने जब टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया, तो कई अभ्यर्थियों को झटका लगा। इनमें से कुछ ने शिक्षा सेवा चयन आयोग में दोबारा मूल्यांकन के लिए प्रत्यावेदन दिया। हालांकि, इन प्रत्यावेदनों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार करना संभव नहीं है।
Trending
- सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
- ‘तनखइया’ मामले में आजम की अपील पर फैसला 18 जुलाई को
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली
- पोर्टल में सेंधमारी कर बना रहा था लर्निंग लाइसेंस
- खिलाड़ियों के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स 20 से
- सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की समस्याएं बढ़ती जा रही
- सेना भर्ती कार्यालय ने किया भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी
- कुडमकुलम संयंत्र पर साइबर हमला, हजारों फाइलें लीक

