मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य नई शैक्षणिक नीतियों बोर्ड के नवीनतम व्यवस्थाओं और विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों पर सामूहिक चर्चा व समाधान करना रहा। इस दौरान विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कक्षा 10 एवं 12 के कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित न होने संबंधी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिक्षा नीति की गाइडलाइन को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
सभी विद्यालयों में काउंसलर की अनिवार्य नियुक्ति, निश्शुल्क शिक्षा से संबंधित प्रविधान, दूसरी बालिका छात्रा से जुड़े निर्देश एवं डीआइओएस द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं पर विचार किया गया। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया की चुनौतियों, आनलाइन मार्किंग के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।
उधर, बैठक में यातायात प्रभारी लाल सिंह पांडे ने भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु अपने विचार व्यक्त कर स्कूलों का सहयोग मांगा। प्रतिभागियों ने शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया । प्रधानाचार्य नेहा आनन्द ने आभार प्रकट किया। बैठक में डा. कमेन्द्र सिंह, वाइस प्रेजीडेंट वीके मिश्रा, डायरेक्टर एके दुबे और सेकेट्री मुकेश कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

