Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
    • देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
    • हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
    • पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
    • होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    • बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
    • परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    देश

    सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 जुलाई। एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में एसटीएफ ने वाराणसी और प्रयागराज के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी, गैंग के सदस्य और उनके सहयोगी शामिल हैं. आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 4 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 2 प्रिंटर, 2 प्रवेश पत्र, 2 प्रश्नपत्र और 2 ओएमआर शीट बरामद की गई हैं.

    एसटीएफ के मुताबिक 12 जुलाई को लखनऊ, गाजियाबाद और वाराणसी में सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि प्रयागराज का एक गिरोह मोटी रकम लेकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल करा रहा है. जांच में पता चला कि गिरोह के सरगना शिवजीत पटेल और उसका भाई कप्तान सिंह पटेल अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने का काम कर रहा है.

    आरोपी सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलते है. परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के कपड़ों और कान में बेहद छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छिपाकर लगाए जाते थे. परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्नपत्र बाहर पहुंचाया जाता था, जहां पहले से मौजूद सॉल्वर सवाल हल करते थे. इसके बाद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए अभ्यर्थियों को सही उत्तर बताए जाते थे.

    एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि एक अभ्यर्थी ने नकल कराने के लिए 3.75 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे और 1.25 लाख रुपये नकद दिए थे. एक अन्य अभ्यर्थी ने 5 लाख रुपये नकद और 25 हजार रुपये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के नाम पर दिए थे. सॉल्वरों को इस काम के लिए 20-20 हजार रुपये दिए जाते थे. एसटीएफ ने वाराणसी के दो परीक्षा केंद्रों और प्रयागराज में एक ठिकाने पर एक साथ छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि गिरोह के सरगना शिवजीत पटेल और उसका एक अन्य साथी राजेंद्र यादव उर्फ धीरेंद्र यादव मौके से फरार हो गए. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    CHEATING IN EXAMS SOLVER GANG BUSTED tazza khabar tazza khabar in hindi UP STF ACTION
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई

    July 13, 2026

    देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान

    July 13, 2026

    हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.