Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
    • पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
    • होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    • बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
    • परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
    • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
    • बर्थडे पर कांस्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला, फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर
    देश

    नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला, फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 13 जुलाई। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता एम अंबानी को फॉर्च्यून झेंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान मिला है। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन भारत भर में 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन से जुड़ा है, जिसमें 2 करोड़ 90 लाख बच्चे भी शामिल हैं। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने नीता अंबानी की तस्वीरें साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है। यह संस्था- निर्माण और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दशार्ता है। उनका मानना है कि सच्ची सफलता इस बात से मापी जाती है कि हम कितने लोगों का जीवन बदलने में योगदान देते हैं 3 जुलाई को नीता अंबानी को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) द्वारा प्रतिष्ठित एएपीआई मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    यह समारोह फ्लोरिडा के टाम्पा में आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देता है। मानवीय प्रयासों की आगे की मान्यता के रूप में, टाम्पा की महापौर जेन कैस्टर ने नीता अंबानी को ‘की टू द सिटी ऑफ टाम्पा’ प्रदान की। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। यह प्रतीकात्मक सम्मान शहर की कृतज्ञता और उन व्यक्तियों के लिए अपने दरवाजे खोलने की परंपरा को दशार्ता है।

    इवेंट में नीता अंबानी ने कहा कि लीडरशिप को करुणा, समावेश और सशक्तिकरण से परिभाषित किया जाना चाहिए। मेरे लिए सच्ची पावर दूसरों को सशक्त बनाना है। भारत को दया, सहानुभूति और सभी जीवों के प्रति सम्मान पर आधारित ‘सॉफ्ट पावर की ज्यादा जरूरत है।’ नीता अंबानी ने इस बात पर भी जोर दिया कि लड़कियों को सशक्त बनाने से अंततः देश मजबूत होगा।

    फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नीता अंबानी के बाद रोशनी नाडार मल्होत्रा दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि रेड्डी सिस्टर्स- शोभना कामिनेनी, संगीता रेड्डी, प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप 15 की लिस्ट में सावित्री जिंदल, प्रीति अडानी, किरण मजूमदार-शॉ ईशा अंबानी, प्रिया नायर, बेला बजरिया और लीना नायर शामिल रहीं। खास बात ये है कि इस लिस्ट उनकी बेटी ईशा अंबानी 7वें नंबर पर रहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मोस्ट पावरफुल वुमन्स की लिस्ट में 18वें नंबर पर रहीं। उन्होंने महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए अधिक इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट की मांग की और कहा कि भारत के विकास का अगला चरण इस बात पर निर्भर करता है कि महिलाएं जॉब क्रिएटर बनें।

    business fortune-india nita-ambani tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा

    July 13, 2026

    पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज

    July 13, 2026

    होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.