बाराबंकी, 13 जुलाई (ता)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गत दिवस बाराबंकी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर चंदे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब देते हुए उन्होंने पलटवार किया कि धन्नीपुर में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन पर भी चंदा इकट्ठा हुआ था, उसका क्या हुआ- इस पर सपा और कांग्रेस ने एक लाइन तक नहीं पूछी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में मदरसे चल रहे हैं, लेकिन उनमें फंडिंग कहां से आ रही है, इस पर विपक्ष ने कभी प्रश्नवाचक चिन्ह नहीं लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों में हो रहे गलत और अवैध कृत्यों की खबरें अक्सर अखबारों में आती हैं, फिर भी ये दल चुप्पी साधे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स और वोट की राजनीति है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को जिला अस्पताल परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी मां स्व. कमला पाठक के नाम नीम का पौधा रोपा और सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सुबह सात बजे से देर शाम तक 35 करोड़ पौधे लगाकर कीर्तिमान रचा जा रहा है, इसमें सभी सहयोग करें। अपनी मां के नाम पौधा लगाएं- उसकी छांव मां के आंचल जैसी और फल मां के हाथ के भोजन जैसा होगा।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

