मलप्पुरम (केरल), 13 जुलाई (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मल्लपुरम साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। मल्लपुरम साइबर पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो नियमित साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने यहां के परप्पनंगडी के एक निवासी की पहचान की है, जिसके कथित तौर पर इस पोस्ट से तार जुड़े हैं, और जांच के तहत उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच चल रही है।
Trending
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
- बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
- परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
- बर्थडे पर कांस्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार
- ओम प्रकाश त्यागी जन्म शताब्दी समारोह 15 जुलाई को
- यूपी में 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
- नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला, फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर

