Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»ओम प्रकाश त्यागी जन्म शताब्दी समारोह 15 जुलाई को
    न्यूज़

    ओम प्रकाश त्यागी जन्म शताब्दी समारोह 15 जुलाई को

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 13, 2026Updated:July 13, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ/रोहटा, 13 जुलाई (प्र)। रासना के श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में 15 जुलाई को स्वर्गीय ओम प्रकाश त्यागी (पूर्व सदस्य विधान परिषद) की जन्म शताब्दी समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने प्रेसवार्ता में कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11ः30 बजे सम्मान भोज से होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे अतिथियों एवं कवियों का स्वागत किया जाएगा और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह होंगे। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर तथा विशेष आमंत्रित के रूप में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और पूर्व विधायक अजीत पाल त्यागी उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इनमें डॉ. सुनील जोगी, डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, डॉ. प्रवीण शुक्ल, अभय निर्भीक, प्रियंका राय, मोहित गौरव, पंकज त्यागी, सुमनेश सुमन और कुशल कुशलेंद्र शामिल रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर स्व. ओम प्रकाश त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कवि सम्मेलन का आनंद लेने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन श्री शालिगराम शर्मा परिन्यास परिषद (ट्रस्ट), रासना द्वारा किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद त्यागी, संरक्षक मनिंदरपाल सिंह, मंत्री प्रदीप त्यागी, मदनपाल सिंह, पवन त्यागी, मयंक त्यागी ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।

    Meerut Om Prakash Tyagi birth centenary celebration on 15th July Rohata tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित

    August 2, 2026

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.