Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    • बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
    • परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
    • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
    • बर्थडे पर कांस्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार
    • ओम प्रकाश त्यागी जन्म शताब्दी समारोह 15 जुलाई को
    • यूपी में 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
    देश

    यूपी में 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया है. रविवार देर रात प्रशासन ने 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है. जिसके तहत कई जिलों के एसडीएम को बदला गया है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.

    योगी सरकार की ओर से देर रात इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं. PCS अफसरों के तबादले की लिस्ट के मुताबिक़- पीसीएस अधिकारी पुष्परनाथ चौधरी एसडीएम अमरोहा का अब एसडीएम उन्नाव तबादला किया गया है. लवलीत कौर एसडीएम हाथरस को OSD ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बनाया गया है

    इन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
    पीसीएस अधिकारी मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से एसडीएम मैनपुरी बनाया गया है. गोपाल शर्मा एसडीएम मैनपुरी को उपजिलाधिकारी बरेली बनाया गया है. प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से एसडीएम कानपुर देहात बनाया गया है. शुभम यादव उपजिलाधिकारी उन्नाव को एसडीएम बुलन्दशहर की ज़िम्मेदारी दी गई है.

    पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम गाजीपुर का तबादला कर एसडीएम अम्बेडकर नगर बना दिया गया है. पीसीएस अधिकारी सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. अवधेश कुमार निगम एसडीएम देवरिया को एसडीएम फिरोजाबाद तबादला किया गया है. पीसीएस वीर सिंह 2020 सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़ एसडीएम रायबरेली बनाये गए.

    यूपीडा से पीसीएस अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को एसडीएम झांसी बनाया गया है. प्रज्ञा पाण्डेय उन्नाव की हसनगंज तहसील एसडीएम से तबादला कर उन्हें बाराबंकी का एसडीएम बनाया गया है. अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जनपद से ट्रांसफर कर एसडीएम उन्नाव बनाया गया. दीपिका मेहरा उपजिलाधिकारी मथुरा का तबादला एसडीएम शामली, सचिन राजपूत एसडीएम शामली और शम्स तबरेज खान एसडीएम बाराबंकी सदर का हाथरस ट्रांसफर कर दिया गया है.

    प्रशासन द्वारा ट्रांसफर की लिस्ट सभी संबंधित विभागों को दे दी गई है. इन अधिकारियों को दिए गए समय में नए पदों को संभालने के निर्देश दिए हैं.

    lucknow PCS OFFICERS UP YOGI GOVERNMENT tazza khabar tazza khabar in hindi TRANSFERRED PCS OFFICERS uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    July 13, 2026

    सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

    July 13, 2026

    बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.