नई दिल्ली/वाशिंगटन, 11 जुलाई (ता)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चल रहे बदलावों की श्रृंखला के तहत अब ऐतिहासिक नॉर्थ पोर्टिको के स्तंभों की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया है। करीब 150 वर्षों में चढ़ी पेंट की परत हटाकर पत्थरों की मरम्मत और संरक्षण का कार्य चल रहा है। ट्रंप ने कहा, व्हाइट हाउस की हर खामी उनकी नजर है, जबकि पिछली सरकारों ने इन पर ध्यान नहीं दिया।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस में चल रहे सभी जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्देश्य ऐतिहासिक परिसर की मूल पहचान व स्थापत्य विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए उसकी भव्यता को और निखारना है। प्रशासन के अनुसार प्राचीन स्तंभों, बाहरी हिस्सों, उद्यानों और अन्य विरासत संरचनाओं का संरक्षण पारंपरिक वास्तुशिल्प के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि उनका मूल स्वरूप और ऐतिहासिक गरिमा बरकरार रहे। मरम्मत के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन ध्यान रखा जा रहा है कि व्हाइट हाउस की ऐतिहासिक पहचान पर कोई प्रभाव न पड़े। नॉर्थ पोर्टिको पर बड़े पैमाने पर मचान लगाया गया है।
अमेरिकी गृह मंत्री डग बर्गम ने कहा कि ट्रंप इमारत की छोटी-छोटी खामियों पर भी तुरंत ध्यान देते हैं। उनके अनुसार राष्ट्रपति स्तंभों पर मामूली क्षति या टूट-फूट देखकर भी उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश देते हैं। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कई बदलाव शुरू कराए हैं। ओवल ऑफिस में नई सजावट कराई गई है, जबकि रूजवेल्ट रूम और कैबिनेट रूम में भी बदलाव किए गए हैं। रोज गार्डन के एक हिस्से को नया स्वरूप दिया गया है।
Trending
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
- 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे

