हाईवे पर होने वाले कुूल हादसों में सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ इसलिए हो रहे क्योंकि वाहन चालक निर्देशों को समझ नहीं पाते हैँ। इसे ध्यान रखते हुए सड़क हादसे रोकने के लिए केंद्र सरकार के सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हाईवे और एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड लगाने जा रहे हैँ इस पर लंबे निर्देशों के जगह अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइन बोर्ड का उपयोग होगा जिसे पढने में समय ना लगे। सरकार का यह प्रयास अच्छा है अगर इसके साथ ही जनपदों की सीमा पर जो अवैध बोर्ड हाईवे और मुख्य मार्गो पर लगाए जाते हैं उन पर भी रोक लगाने के साथ सुधार किया जाए। इनमें से बड़ी संख्या में अवैध रुप से होर्डिग्स ठेकेदार अफसरों की मिलीभगत से लगाते हैं और उन जगहों पर भी बोर्ड लगा दिए जाते हैं जहां लगाए ही नहीं जा सकते। सरकार को देखना होगा कि सड़क सुरक्षा के लिए शहरों व जनपदों में भी बहुत जरुरी है। इसके लिए नियमों का पालन कराने और मिलीभगत से जो इन साइन बोर्ड से मिलने वाले राजस्व की चोरी रोका जाना बहुत जरुरी है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए पर्यटकों से राय ली है लेकिन हर जनपदों में जागरुक नागरिकों से राय ली जाए तो अच्छा होगा। जो ग्लोबल कोड और सिंबल लगाए जाएंगे अगर उनकी भाषा हिंदी भी हो तो और अच्छा होगा। एक जानकारी अनुसार
ऐसे होंगे साइन बोर्ड
रूट मार्करः एनएच-48 या एनई-1 (नेशनल एक्सप्रेस-वे)। यह एक निश्चित ज्यामितीय आकार (जैसे शील्ड) के अंदर लिखा होगा।
एग्जिट कोडः एक्जिट 15 या एक्जिट 24। यह दर्शाएगा कि हाइवे से बाहर निकलने का यह कौन-सा नंबर का रास्ता है। चालक को सिर्फ अपना एग्जिट नंबर याद रखना होगा।
जंक्शन कोडः दो या दो से अधिक हाइवे जहां मिलेंगे, उन्हें एक विशिष्ट नंबर दिया जाएगा।
सुविधाओं के सिंबल्सः ये नीले या हरे रंग के चौकोर बोर्ड पर सफेद रंग से बने होंगे।
हॉस्पिटलरू अंग्रेजी के एच अक्षर के साथ एक छोटा लाल या सफेद प्लस का चिह्न (या बेड का सिंबल)।
चार्जिंग स्टेशनः इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी का विशिष्ट सिंबल।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस पर हादसे रोकने के लिए लगेंगे नए साइन बोर्ड, जनपदों व नगरों में लगे अवैध होर्डिगों पर हो कार्रवाई
- अलीगंज के अग्निकांड में कई डीएम सहित नौ आईएएस, नौ पीसीएस व इंजीनियरों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई; मुख्यमंत्री जी मेडा, नगर निगम और आवास विकास मेरठ पर भी दीजिए ध्यान
- लखीसराय में नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव
- बरेली में मिर्गी की दवा अधोमानक मिलने के बाद पूरे प्रदेश में वितरण पर लगी रोक
- हुनर को मिलेगा नया सहारा, 1500 कारीगरों को मिलेंगी आधुनिक टूलकिट
- प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश: दहेज की जगह वधु पक्ष ने भेंट किए चांदी का एक सिक्का और 121 पौधे
- बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहे 6 स्कूल वाहन सीज, 17 के चालान
- अब अवैध कॉलोनियां होंगी मेडा के निशाने पर
