Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये
    • वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर पहुंची अस्पताल, आदिवासी इलाकों में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य ?
    • अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड
    • राजभर के मुंह में सिर्फ ‘डॉट-डॉट-डॉट’ : शिवपाल
    • मलाइका ने 52 साल की उम्र में दिए मोनोकिनी में दिलकश पोज
    • अन्ना हजारे ने स्थगित किया ‘अनशन’
    • देह व्यापार गिरोह से दो अभिनेत्री मुक्त कराई गईं
    • जाकिर कॉलोनी में अफेयर के शक में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये
    देश

    माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये

    adminBy adminJuly 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 04 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। गांवों में प्रसिद्ध कहावत अजब तेरी दुनिया अजब तेरा खेल छछुंदर के सिर में चमेली का तेल आजकल मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा के अवैध निर्माणों और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे अफसरों पर पूर्ण रूप से लागू होती नजर आ रही है।
    बच्चा पार्क के निकट सिटी सेंटर के सामने सरकार की निर्माणनीति के विपरीत बने स्टार प्लाजा में खुले चाणक्य कोचिंग सेंटर पर पहले सील लगाना और उसके बाद खोलना तथा सील के निशानों को मिटाने की कोशिश करना मेडा के संबंधित अफसरों की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में ला रही है।

    बताते चलें कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सख्त रूख अपनाने हुए प्रदेश भर नियमविरूद्ध खुले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्यवाहीं के दिये गये निर्देशों के उपरांत अन्य जिलों की भांति मेरठ में भी सरकार के निर्णयों और नीति को लागू कराने में अग्रणी प्रयास कराने में लगे डीएम डा0 वीके सिंह द्वारा एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गयी जिसके द्वारा बड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत कार्यवाहीं की जा रही है इसी बीच चाणक्य इंस्ट्टीयूट में सील लगायी गयी और खोली गयी इससे मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत अभियान तो कमजोर होगा ही अन्य कोचिंग सेंटर के संचालक भी इसका उदाहरण देकर अपने सील किये गये कोचिंगों को खुलवाने के लिए सक्रिय होंगे इससे इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कोचिंग सेंटर के संबंध मानकों और उसे नियम के तहत चलाने के सारे कोचिंग दे सकते हैं तो चाणक्य में ही क्या सुरखाब के पर लगे हैं यह चर्चा भी खूब सुनने को मिल रही है कि चाणक्य एकेडमी के पूर्व एसडीएम से संपर्क हैं जो 2012 में मेरठ में रहे और इसके साथ एक अधिकारी का भी जुड़ाव इससे बताया जाता है और इन्हीं के माध्यम से चाणक्य कोचिंग की सील खुलना बताया जाता है।

    इस पूरे प्रकरण में नागरिकों का यह कथन सोचने को मजबूर करता है कि जब नियम से सब पर सील लगायी जा रही थी तो फिर चाणक्य कोचिंग सेंटर पर मेहरबानी क्यों क्या नागरिक एक दूसरे से पूछ रहे है कि क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश से ऊपर किसी अफसर की सिफारिश हो सकती है अगर नहीं तो पुनः इस पर सील लगायी जाये क्योंकि लोकतंत्र और नियमों का पालन कराने वाली सरकार के चलते दुल्हन वहीं जो पिया मन भाये जैसे मनमर्जी अफसरों की चलने वाली नहंी है नागरिकों का कहना है कि जिस अफसर ने यह सील खोली और लगाने के बाद भी खोली उसके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाये क्योंकि शासन की नीति से ऊपर किसी का कथन नहीं हो सकता। बताते चले कि स्टार प्लाजा में बेस मेंट भी बना हुआ है और वह भी जमीन से इतना ऊपर नहीं है कि अगर बरसात में सड़क पर पानी भर जाये तो वह उससे बचा रहे।

    Chanakya Coaching Centre sealed meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर पहुंची अस्पताल, आदिवासी इलाकों में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य ?

    July 4, 2026

    अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड

    July 4, 2026

    राजभर के मुंह में सिर्फ ‘डॉट-डॉट-डॉट’ : शिवपाल

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.