Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वीएचपी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद से झाड़ा पल्ला
    • राली चौहान के स्कूल में बंदरों ने छात्रा को काटा
    • नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ चारबाग की बजाय आलमनगर स्टेशन से होकर जा रही प्रयागराज
    • एडीजी ने दिए प्लान तैयार करने के निर्देश, कांवड़ यात्रा में 15 तक तैयार होगा रूट डायवर्जन
    • चिकित्सकों और सीए को लायन्स क्लब भवानी ने किया सम्मानित
    • सपा जिला कोषाध्यक्ष रचित व दो साथियों को 218 करोड़ की जीएसटी चोरी में भेजा जेल
    • तीन साल में कुल 400 ई-रिक्शा ही सील कर पायी पुलिस
    • निराश्रित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी : योगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से आफत, 9 लोगों की मौत, 49 से ज्यादा सड़कें बंद
    देश

    हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से आफत, 9 लोगों की मौत, 49 से ज्यादा सड़कें बंद

    adminBy adminJuly 3, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला 03 जुलाई। हिमाचल में मानसून के दस्तक देने के बाद राहत के साथ लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। शिमला, कांगड़ा, लाहुल स्पीति व चंबा जिलों में हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में वीरवार को रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में हल्का हिमपात और कई स्थानों पर वर्षा हुई। 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन से 49 सड़कें बंद हैं और 42 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। धान व मक्की की बिजाई के लिए वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है।

    लाहुल-स्पीति जिले के एचआरटीसी केलंग डिपो के चालक-परिचालक उदयपुर से मयाड़ घाटी रूट पर गए थे। सुबह उदयपुर लौटते समय परिचालक ज्ञान सिंह निवासी लडभड़ोल वीरवार सुबह बावड़ी के पास ब्रश कर रहा था।

    इस दौरान नीचे झुकने पर पहाड़ी से पत्थर उसके सिर पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ने दुर्घटना की सूचना उदयपुर थाना में दी। एसपी लाहुल स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। शिमला के रामपुर उपमंडल के पीपलीधार स्थित निरसु गांव के समीप वीरवार को करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, केबल लाइन में लोहे की पतली तार लगी थी, जो रास्ते में गिरी थी। यह तार करीब आठ से नौ मीटर दूर बिजली के सर्विस वायर के साथ लगे लोहे के तार से जुड़ी थी।

    इसमें वर्षा या अन्य कारण से करंट पास होने की आशंका है। कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के मसोट में टुल्लू पंप लगाते समय करंट से पलंबर की जान चली गई। चंबा जिला में अगाहर गांव में पांव फिसलने से ढांक में गिरकर महिला की मौत हो गई।

    चंबा जिले के भरमौर में वीरवार सुबह भारी वर्षा से सियूंर नाले में बाढ़ आने पर ग्रीमा की ओर जाने वाली सड़क का करीब 60 फीट हिस्सा बह गया। इससे होली-सियूंर-ग्रीमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

    चंबा-भरमौर एनएच दिनका घार में भूस्खलन से करीब चार घंटे बंद रहा। बिलासपुर जिले में मूसलधार वर्षा ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई सड़कें जलमग्न हो गईं। पत्थर और मिट्टी चेतना चौक तक सड़क पर आने से यातायात प्रभावित हुआ।

    आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून पहुंचने के बाद अभी तक नौ लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो चुकी है। चार लोगों की गिरने, एक की डूबने, एक की करंट और तीन लोगों की अन्य कारणों से मौत हुई है। अभी तक सात कच्चे मकानों को नुकसान होने की सूचना है।

    himachal-pradesh Rain and landslides shimla tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वीएचपी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद से झाड़ा पल्ला

    July 3, 2026

    राली चौहान के स्कूल में बंदरों ने छात्रा को काटा

    July 3, 2026

    नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ चारबाग की बजाय आलमनगर स्टेशन से होकर जा रही प्रयागराज

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.