मेरठ, 03 जुलाई (प्र)। लायंस क्लब भवानी द्वारा डॉक्टर्स के एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके कार्यालयों पर जाकर सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब मेस्त भवानी के पदाधिकारियों ने उन्हें फ्रेमयुक्त प्रशस्ति-पत्र भेंटकर उनके सामाजिक सरोकारों, उत्कृष्ट व्यावसायिक सेवाओं तथा जनकल्याण के प्रति समर्पण के लिये सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन सतीश सज्जनहार एवं कलब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमित ओबराय ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे महत्वपूर्ण स्तम्भ है। जिनकी ईमानदार सेवाएं समाज की प्रगति और विश्वास की नीच को मजबूत करती है। सीए लायन शिवांग गोयल एवं चिकित्सक डॉ. पीके जैन, डॉ. अंशुल गर्ग, डॉ. प्रदीप गौड़ को उनकी उत्कृष्ट विकित्सा सेवाओं एवं सामाजिक योगदान के लिये फ्रेमयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब भवानी की ओर से एडमिनिस्ट्रेटर लायन सतीश सज्जनहार, क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमित ओबराय, सचिव एमजेएफ लायन तरुण मेहरा, कोषाध्यक्ष पीएमजेएफ लियो लायन लविन्द्र भूषण शर्मा ने चिकित्सकों एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को उनके कार्यालयों पर जाकर सम्मानित किया। लायंस क्लब भवानी ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के ि आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरन्तर समाज सेवा करते रहने की कामना की। क्लब ने भविष्य में भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने एवं जनहित के सेवा कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

