Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
    • क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
    • राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल
    • घरेलू बाजारों में तेजी ग्लोबल मार्केट्स के सकारात्मक रुख से
    • मोदी उठ गए होंगे वह सोते नहीं : ट्रंप
    • 2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी ही बड़े शहरों में होगी
    • यूपी पुलिस के सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद वारदात की आशंका
    • मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»उद्धाव ठाकरे को लगा झटका, एमएलसी अहीर शिवसेना में शामिल
    चुनाव

    उद्धाव ठाकरे को लगा झटका, एमएलसी अहीर शिवसेना में शामिल

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 01 जुलाई (ता)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना यूबीटी के विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने पार्टी छोड़ दी है। वह शिवसेना में शामिल हो गए हैं। शिवसेना में शामिल होने के तुरंत बाद सचिन अहीर ने शिवसेना उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
    सचिन अहीर को आदित्य ठाकरे के करीबी नेताओं में गिना जाता है। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने शिवसेना का दामन थामा था। इससे पहले सचिन अहीर एनसीपी में थे। हालांकि जब 2022 में एकनाथ शिंदे ने बगावत की तब सचिन अहीर उद्धव ठाकरे के साथ ही थे। हालांकि अब सचिन अहीर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं।
    बता दें कि कुछ दिन पहले ही उद्धव ठाकरे की पार्टी के 6 सांसद शिवसेना में शामिल हुए थे। शिंदे गुट में औपचारिक रूप से शामिल होने से ठीक पांच दिन पहले इन छह सांसदों ने नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण संसदीय दल की बैठक में भाग नहीं लिया था। शिंदे गुट में शामिल होने वाले नेताओं में यवतमाल से संजय देशमुख, परभणी से संजय जाधव, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से संजय दीना पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल-आष्टिकर, धाराशिव से ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर और शिरडी से भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं।
    दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बागी सांसदों ने औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। शिंदे ने दलबदल करने वाले सांसदों को जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले अनुभवी नेता बताया था। एकनाथ शिंदे ने कहा था, “मेरी रणनीति पूरी तरह से पुख्ता है।

    Desh Mumbai Political Setback for Uddhav Thackeray; MLC Ahir joins Shiv Sena. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु

    July 1, 2026

    क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग

    July 1, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.