नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 30 जून (ता)। कंगाल हो चुका पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अपने मुल्क में खाने के लिए दाने नहीं है और धमकी भारत को दे रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख ने पाकिस्तान की चूल्हें हिला दी हैं और सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। अब इसकी समझौते को लेकर पाकिस्तान के एक मंत्री ने गीदड़भभकी दी है।
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि जो भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। एक पाकिस्तानी न्यूज चौनल पर दिए गए उनके इस बयान का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी बयान दिया है कि कोई भी देश सिंधु जल संधि को अपनी मर्जी से रद्द नहीं कर सकता है।
Trending
- आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं घर के मुख्य द्वार पर की गई गलतियां
- नहीं पता चलेगा, व्हाट्सऐप पर किसने किया ब्लॉक
- कई शहरों में आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही, बढ़ी चिंता
- पाकिस्तान में आतंकियों ने जमा किया हथियारों का जखीरा
- अनुष्का का रिकॉर्ड सामंथा की फिल्म ने तोड़ा
- 65 वर्षीय बलात्कारी को फांसी की सजा सुनाई
- पंजाब सरकार को बेअदबी कानून में संशोधन करने को एक माह का समय
- सपने के सच होने जैसा है शाहरुख और मनोज बाजपेयी के संग काम करना : अक्षय ओबेरॉय

