Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित
    • अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स
    • 35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं
    • हिन्दुओं के हों दो से तीन बच्चे हरिद्वार से उठी संतो की आवाज
    • अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर तत्काल हो कार्रवाई: सीएम योगी
    • भाजपा सरकार बहुजन समाज का अपमान करने वालों के साथ है : गौतम
    • पंचायत राज व महिला बाल विकास मंत्रालय महिलाओं के नहीं पुरुष सरपंचों की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति को जिम्मेदारी दे! क्योंकि अब समय आ गया है हर क्षेत्र में इनके मान सम्मान को ध्यान में रखा जाए
    • गिरिराजजी मुखारविंद मंदिर की वित्तीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए, घोटाले का आरोप
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»16 एफडीसी दवाओं पर केंद्र ने रोक लगाई
    देश

    16 एफडीसी दवाओं पर केंद्र ने रोक लगाई

    adminBy adminJune 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 22 जून (ता)। केंद्र सरकार ने 16 तय खुराक संयोजन (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। प्रतिबंध के आदेश में कहा गया है कि इन दवाओं के इस्तेमाल का चिकित्सकीय औचित्य नहीं है और लाभ के बजाय इनके संभावित जोखिम अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचनाएं जारी कर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि यह कदम जनस्वास्थ्य की रक्षा, दवाओं के तर्कसंगत इस्तेमाल को बढ़ावा देने और लोगों के लिए केवल प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दवाओं की उपलब्धता तय करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
    ये हैं प्रतिबंधित दवा संयोजनरू एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड संग एथोहेप्टाजीन, डायसाइक्लोमाइन, पैरासिटामोल और क्लिडिनियम ब्रोमाइड, डायसाइक्लोमाइन, क्लिडिनियम ब्रोमाइड, क्लोरडायजेपॉक्साइड, ग्लिक्लाजाइड के साथ क्रोमियम पिकोलिनेट तथा पैरासिटामोल के साथ लिग्नोकेन शामिल हैं। विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के बाद लिया गया। समिति ने पाया कि इन दवाओं के संयोजन का पर्याप्त चिकित्सीय औचित्य नहीं है और इनके उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं।
    प्रतिबंधित दवाओं में त्वचा रोग, दर्द निवारण, ऐंठन और कुछ एंटीबायोटिक दवाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य केवल सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने राज्य औषधि नियामकों और संबंधित एजेंसियों को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
    एंटीबायोटिक एफडीसी पर रोकरू कई एंटीबायोटिक संयोजनों पर भी रोक लगाई गई है। इनमें अमॉक्सिसिलिन के साथ सेराटियोपेप्टिडेज, अमॉक्सिसिलिन, सेराटियोपेप्टिडेज और लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स, अमॉक्सिसिलिन, क्लॉक्सासिलिन, लैक्टिक एसिड बैसिलस और सेराटियोपेप्टिडेज आदि शामिल हैं।

    Centre bans 16 FDC drugs. Desh health New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित

    June 22, 2026

    अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स

    June 22, 2026

    35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.