Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कंठी और हिजाब को लेकर हंगामा
    देश

    कंठी और हिजाब को लेकर हंगामा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 22, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद, 22 जून (ता)। अहमदाबाद में गत दिवस नीट-यूजी पुर्नपरीक्षा के एक केंद्र के बाहर उस समय थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ जब कुछ अभिभावकों ने तलाशी के दौरान ‘कंठी’ (पवित्र धागा) हटाए जाने पर आपत्ति जताई, जबकि हिजाब पहनी छात्राओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
    अधिकारियों ने कहा कि यहां वस्त्रपुर इलाके में एक परीक्षा केंद्र के बाहर कथित तौर पर हंगामा करने वाले एक हिंदू संगठन के दो सदस्यों को थाने ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जयेश ब्रह्मभट्ट ने कहा कि नीट अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के परिधान संबंधी नियमों को लेकर हुई गलतफहमी की वजह से यह मामला हुआ। कहा जा रहा है कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने निर्धारित जांच प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों से कंठी एवं कुछ अन्य चीजें हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि कुछ अभिभावकों ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि हिजाब पहनी छात्राओं को अंदर जाने दिया जा रहा है जबकि हिंदू छात्रों से कंठी निकलवायी जा रही है।
    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और एक हिंदू संगठन के सदस्य परीक्षा केंद्र के बाहर जमा हो गये जिससे कुछ देर के लिए तनाव बढ़ गया। पुलिस ने बीच-बचाव किया तथा दोनों समूहों एवं अभिभावकों को एनटीए दिशा-निर्देशों के बारे में समझाया। ब्रह्मभट्ट ने कहा कि एक हिंदू संगठन के दो सदस्यों को परीक्षा केंद्र के पास हंगामा करने के बाद थाने ले जाया गया। उन्हें स्थिति के बारे में समझाया गया और बाद में छोड़ दिया गया।
    उन्होंने साफ किया कि उन दोनों लोगों को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ़्तार किया गया। एसीपी ने कहा कि परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए परिधान नियमों को लागू कर रही थी और नियमों को लेकर कुछ माता-पिता के बीच संशय की वजह से यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने संबंधित माता-पिता को दिशा-निर्देश के बारे में समझाया तो स्थिति सामान्य हो गई और शांति बनी रही।

    Ahamdabad Desh tazza khabar tazza khabar in hindi Uproar over *Kanthi* and hijab
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.