Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है
    • फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है
    • सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु
    • ग्रेटर नोएडा: 14 बिल्डरों पर आरसी जारी, 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे
    • सुनील ग्रोवर गंगा घाट पर रात के आराम फरमाते नजर आ रहे, वीडियो वायरल
    • जापान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू
    • जंगल से मिली ‘मोगली गर्ल’ एहसास ने 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    • सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु
    देश

    सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु

    adminBy adminJune 20, 2026Updated:June 20, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक से 30 जून तक चलाये जा रहे आईजीआरएस भौतिक सत्यापन अभियान बताते चले कि जनहित में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू कराये गये आईजीआरएस पोर्टल एक अच्छे उद्देश्य के लिए शुरू हुआ था लेकिन कुछ सरकारी अफसरों द्वारा इस पर आने वाली शिकायतों का जो फर्जी निस्तारण किये जाने का सिलसिला शुरू हुआ उसे लेकर कई बार माननीय मुख्यमंत्री ने भी अपने तरीके से अधिकारियों को चेताया और खबरे सुनने और पढ़ने के लिए इसके गलत निस्तारण के रोज ही मिलते हैं क्योंकि उच्चाधिकारी बैठक बुलायेंगे लम्बा चौड़ा भाषण देकर समझते हैं कि इस काम को करने वाले जिम्मेदार हो जाएंगे मगर ऐसा है नहीं विकास प्राधिकरणों नगर निगमों व स्थानीय निकायों आदि सहित लगभग सभी कार्यालयों में कम या ज्यादा आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर फर्जी निस्तारण किया जा रहा है और इस मामले में मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा और नगर निगम सबसे उच्च स्थान पर हैं क्योंकि अगर इनकी सही जांच करायी जाये तो पिछले दो साल में इन विभागों ने जितनी भी शिकायतों के निस्तारण किये उनमें से 50 प्रतिशत से भी ज्यादा फर्जी तरीके से निस्तारण किया गया और इसकी सच्चाई मौके पर जाकर या शिकायतकर्ता से बात कर विभाग के प्रमुख अधिकारी जान सकते हैं। इस मामले में जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा की कार्यप्रणाली सराहनीय है और यह कहा जा सकता है कि उससे काफी शिकायतों का सही निस्तारण होगा और फर्जी तरीके से शिकायतों को रफा-दफा करने वाले बेनकाब भी होंगे। जानकारी अनुसार युवा अधिकारी रश्मि लांबा शाम के समय आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की सटीक जांच करने के लिए शिकायतकर्ता को सीधे टेलिफोन करतीं हैं और बताती है कि हैलो मैं जानसठ एसडीएम बोल रही हूं आपकी शिकायत प्राप्त हुई इससे सही शिकायत करने वालों में विश्वास देखा जा रहा है और यह कहा जा सकता है कि अगर सारे अधिकारी दिन में 5-7 शिकायतकर्ताओं से भी अगर सीधा संपर्क कर ले तो आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों में भी कमी आएगी और पीड़ितों को न्याय भी बिना कठिनाई के मिलने लगेगा क्योंकि जब अफसर सीधे शिकायतकर्ता से संपर्क करने लगेंगे तो निस्तारण करने वाले जांच अधिकारी और कर्मचारियों में भी डर बना रहेगा यह बात विश्वास से कही जा सकती है मुझे लगता है कि प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी को इस मामले में अच्छा कार्य करने वाले सभी अधिकारियों सहित उपजिलाधिकारी जानसठ रश्मि लांबा को सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे और अफसरों को भी प्रेरणा मिलेगी और आम आदमी की शिकायतों का निस्तारण होने लगेगा।
    प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व पूर्व सदस्य मजीठिया बोर्ड यूपी संपादक पत्रकार

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है

    June 20, 2026

    फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है

    June 20, 2026

    ग्रेटर नोएडा: 14 बिल्डरों पर आरसी जारी, 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.