Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंगल से मिली ‘मोगली गर्ल’ एहसास ने 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    • सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    • ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर देना होगा दोगुना जुर्माना
    • जो सत्ता में आकर गोरक्षा नहीं कर सके उसे वोट न दें: अविमुक्तेश्वरानंद
    • वकीलों की आड़ लेकर कचहरी के बाहर पार्किंग से लाखों की कमाई
    • जामुन पर थूककर बेचने का वीडियो वायरल
    • अमरनाथ यात्रा सेवा समिति भंडारा सामग्री भेजेगी
    • जनता का पैसा लोन के रूप में देकर उसे वसूलने की असरदार कोशिश न करना मंजूर नहीं : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शामली में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 लोग फरार
    देश

    शामली में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 लोग फरार

    adminBy adminJune 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली 20 जून। जनपद शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 लोग चार कर्मियों को शौचालय में बंद कर फरार हो गए. इससे हड़कंप मच गया.
    जानकारी के मुताबिक गांव लिलौन स्थित एक प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र में 30 युवक उपचार के लिए भर्ती है बृहस्पतिवार देर रात केंद्र की ऊपरी मंजिल पर रह रहे युवकों ने चद्दर से जंगले को खींचकर तोड़ दिया. इसके बाद 19 युवक गली में कूदकर भाग गए. इस दौरा चार कर्मियों को शौचालय में बंद कर दिया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र संचालक व कर्मचारियों में खलबली मच गई. संचालकों ने युवकों की तलाश शुरू की. तलाश के दौरान पांच युवक मिल गए हैं जबकि अन्य 15 युवकों के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल सका. केंद्र में भर्ती युवकों के परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया और केंद्र संचालकों पर इसकी जानकारी न दिए जाने का आरोप लगाया.

    परिजनों ने कहा कि अगर किसी युवक के साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी. साथ ही परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. स्वजनों का कहना है कि केंद्र में क्षमता से अधिक मरीजों को रखा जा रहा है. आरोप है कि जहां मात्र 16 बेड की व्यवस्था है, वहां 30 लोगों को रखा गया था. ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. एक युवक के परिजन सोहन सिंह ने भी केंद्र की अव्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.

    एक पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार हुए 15 लोगों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.
    वहीं, इस मामले में आश्रम संचालिका पारुल बेनीवाल ने स्वीकार किया कि 19 लोग फरार हुए थे, जिनमें से चार को वापस लाया गया है. 15 युवक अभी भी लापता हैं. बेड की कमी के आरोपों पर उन्होंने तर्क दिया कि गर्मी के कारण कुछ मरीजों के लिए नीचे जमीन पर गद्दे बिछाए गए थे.
    वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि नशा मुक्ति केंद्र से 19 लोग फरार हो गए हैं. जो लोग फरार हुए हैं सूचना के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है.

    Jeevan De-addiction Center shamli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जंगल से मिली ‘मोगली गर्ल’ एहसास ने 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    June 20, 2026

    सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    June 20, 2026

    ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर देना होगा दोगुना जुर्माना

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.