Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांवड़ यात्रा से पूर्व गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, सर्वे को टीमों का गठन
    देश

    कांवड़ यात्रा से पूर्व गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, सर्वे को टीमों का गठन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 19, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 19 जून (प्र)। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों का सर्वे कर क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद मरम्मत और गड्डा मुक्ति कार्य के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क सुधार कार्य शुरू कराए जाएंगे।

    हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले से पांच लाख से ज्यादा शिवभक्त हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के साथ इसका समापन होगा लाखों कांवड़िये गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए निकलेंगे। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत यूपी से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल आते हैं। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अजय वर्मा का कहना है कि कांवड़ मार्ग की सभी सड़कों को चिंहित करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें दो सहायक इंजीनियर व पांच जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका नोडल अधिकारी अधीशासी अभियंता सतेंद्र सिंह को बनाया गया है।

    गंगनहर पटरी मार्ग
    मुख्य अभियंता अजय वर्मा का कहना है कि मेरठ में कांवड़ यात्रा के लिए गंगनहर पटरी मार्ग और दिल्ली-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमुख है। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले शिवभक्त इन्हीं दो मुख्य रास्तों से होकर मेरठ और उसके आगे के जिलों गाजियाबाद, दिल्ली, बागपत, बुलंदशहर की ओर बढ़ते हैं। गंगनहर पटरी मार्ग मुख्य रूप से पैदल चलने वाले कांवड़ियों का पारंपरिक और सबसे पसंदीदा सुरक्षित मार्ग है। इसका अवलोकन किया जा रहा है।

    दिल्ली-मेरठ मार्ग और एक्सप्रेसवे
    यह मार्ग मुख्य रूप से डाक कांवड़ियों और सामान्य कांवड़ियों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। हरिद्वार की तरफ से आने वाले कांवड़िए सकौती से जनपद में प्रवेश करते हैं। इसके बाद वे दौराला, मोदीपुरम, शोभापुर चौपला और परतापुर बाईपास होते हुए सीधे दिल्ली-गाजियाबाद की ओर निकल जाते हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कांवड़ यात्रा के मुख्य दिनों में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के मुख्य भाग को भी शिवभक्तों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाता है इसलिए इन मार्गों की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना है कि सिर्फ मुख्य मार्ग ही नहीं, बल्कि हाईवे से गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को भी गड्ढा मुक्त बनाने की योजना है।

    पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता अजय वर्मा का कहना है कि जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त या गड्ढायुक्त मिल रही हैं, उन्हें चिन्हित कर मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद स्वीकृति मिलने पर तत्काल कार्य शुरू कराया जाएगा। विभाग का उद्देश्य कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को बेहतर स्थिति में लाना है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Kanwar Yatra meerut news meerut report Roads survey tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.