मेरठ, 13 जून (प्र)। जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित वाटर प्लांट के पास उस समय लोगों में हलचल बढ़ गई, जब शहतूत के एक पेड़ पर करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और रेस्क्यू विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
कहा गया कि कुछ युवक पेड़ से भांग उतारने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ की शाखाओं पर बैठे विशालकाय सर्प पर पड़ी। अजगर को देखते ही वे घबरा गए और वहां से दूर हट गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के रेंजर मोहसिन खान को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वन्यजीवों के रेस्क्यू का कार्य करने वाले आकाश महादेव और अंकित गुप्ता को भी बुलाया गया।
अजगर पेड़ की ऊंची शाखाओं पर बैठा हुआ था, जिसके कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए करीब एक घंटे तक प्रयास किया और आखिरकार अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सभी लोग पूरे अभियान को देखते रहे। अजगर को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।
रेस्क्यू विशेषज्ञ आकाश महादेव ने कहा कि पकड़ा गया अजगर उम्र और वजन के लिहाज से अपेक्षाकृत छोटा है, इसलिए उसमें काफी फुर्ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सर्प खतरा महसूस होने पर तेजी से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सर्प या वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए और तत्काल वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। वन विभाग की निगरानी में अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

