Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    देश

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 12, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि और भारत भूटान संबंधों और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के चुनाव और कर्म क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वाराणसी मेें भूटान और भारत की संस्कृति को मजबूत बनाने तथा बौद्ध समाज की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए वाराणसी में भूटान का बौद्धधाम बनाने हेतु आस्था और स्वच्छ कूटनीति का केन्द्र बनाने हेतु दो एकड़ जमीन 1 रुपये वार्षिक के किराये पर 30 साल के लिए दी गयी है। इस प्रयास को धार्मिक पर्यटन बौद्ध परिसर के विस्तार और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के लिहाज से अहम माना जा सकता है। सरकार का मानना है कि इस योजना से सारनाथ और वाराणसी में देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अपर प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की उपस्थिति में बीते बुधवार को पर्यटन विभाग और रियल गर्वेमेंट ऑफ भूटान के बीच लीजडीड एग्रीमेंट एमओयू में हस्ताक्षर किये गये। बताते हैं कि वाराणसी के अजईपुर परगना कोल असला तहसील पिंडरा स्थित प्राईम लोकेशन 2 एकड़ भूमि हस्तानांतरित की गयी।
    इस कार्य के लिए सरकार और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा अपर प्रमुख सचिव सबकी सोच और निर्णय की सराहना की जानी चाहिए। पर्यटन विभाग की ओर से विशेष सचिव मृदुल चौधरी के हस्ताक्षर से हुए इस समझौते के अच्छे परिणाम होंगे और जिस सोच के साथ यह प्रयास सफलता से सम्पन्न किया गया है यह पक्का है कि उसका दूरगामी परिणाम होगा मगर अगर यह जमीन 30 साल के बजाये 99 साल की लीज पर दी जाती तो और भी अच्छा था क्योंकि एक दो साल में तो बौद्ध धाम बनकर तैयार ही होगा धीरे-धीरे दुनिया में रहने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं को इसके बारे में पता चलेगा क्योंकि तारीख रख दी गयी है और समअवधी तय हो चुकी है भजन पूजन दर्शन और चर्चा में यह कब बीत जायेगी यह पता भी नहीं चलेगा इसलिए लीज को 30 साल के स्थान पर 99 साल किया जाये तो अच्छा है इस बात से इनकार नहीं किये जा सकता कि 30 साल बाद किसकी सरकार होगी कौन पर्यटन मंत्री होगा और इस अवसर पर मौजूद अधिकारी कहां होगे इस कारण लीज आसानी से रिनुवल हो जायेगी अभी तक ऐसे मामलों में जो अब तक देखने को मिलाता है उसके हिसाब से यह आसान नहीं लगता। इसलिए मेरा मानना है कि भविष्य के दूरगामी परिणाम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अपने स्तर से निर्णय लेते हुए इस लीज को 30 साल के स्थान पर 99 साल करना चाहिए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाईम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.