Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
    • मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित
    • यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया
    • वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई
    • शिवरात्रि पर सुनहरी रोशनी से जगमग होगा औघड़नाथ मंदिर, 10 व 11 अगस्त की पूरी रात खुला रहेगा
    • सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे
    • नीट में तेजस मेरठ टॉपर, देशभर में 164वीं रैंक
    • बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सूरत में भिड़ीं दो बसें, एक के परखच्चे उड़े, दूसरी में लगी आग; 7 की मौत
    देश

    सूरत में भिड़ीं दो बसें, एक के परखच्चे उड़े, दूसरी में लगी आग; 7 की मौत

    adminBy adminJune 2, 2026Updated:June 2, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरत: गुजरात में सूरत के बाद एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां महाराष्ट्र की दो बसें आपस में भिड़ गईं. इस दुर्घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. दुर्घटना के बाद एक बस में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

    खबर के अनुसार, यह हादसा सूरत के बारडोली में उवा गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नंबर की दो बसें आमने-सामने आ रही थीं, तभी दोनों में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरस्त थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरी पलट गई. पलटकर गिरी बस में आग लग गई है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है.

    कैसे हुआ हादसा?
    प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर पहले से ही एक टैंकर पलटा हुआ था. तेज रफ्तार में आ रही महाराष्ट्र रिवहन की एक बस के चालक ने अचानक सामने आए उस पलटे हुए टैंकर को टक्कर मारने से बचाने की कोशिश की.

    इस कोशिश में चालक का बस के स्टीयरिंग से नियंत्रण पूरी तरह छूट गया. अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड विपरीत लेन में चली गई और सामने से बेहद तेज गति से आ रही दूसरी बस से जा टकराई. दोनों बसें काफी रफ्तार में थीं, जिसके कारण टक्कर का असर बेहद विनाशकारी रहा.

    टक्कर के बाद एक बस अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे खड्ड में पलट गई. पलटने के कुछ ही मिनटों के भीतर बस आग का गोला बन गई. बस में आग लगने के कारण भीतर फंसे कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े.

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग , पुलिस और मेडिकल रेस्क्यू टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया और कटर की मदद से बस के मलबे को काटकर भीतर फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकाला.

    meerut report one was completely destroyed surat bus accident tazza khabar Two buses collided in Surat
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड

    July 18, 2026

    मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित

    July 18, 2026

    यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.