लखनऊ, 01 जून (ता)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की आहट से पहले सत्ताधारी नेताओं-मंत्रियों और विपक्ष के बीच बयानों की जंग जारी है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा तंज किया है। ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अखिलेश यादव को श्ट्विट्टर, एसी और पीसी वाले कव्वाल भईया जीश्करार दिया और कहा कि वे मई महीना में एसी में ट्वीट और प्रेस कांफ्रेंस कर बीता चुके हैं, अब जून की गर्मी उनके बर्दाश्त के बाहर है, लिहाजा बैग पैक होना शुरू हो गया है।
राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं को लेकर लिखा कि अरे ओ सपाई लोडरों ! कभी लंदन गये हो? इसलिए पूछ रहा हूं कि तुम्हारे ‘ट्विटर, एसी और पीसी’ वाले ‘कव्वाल’ भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में हैं। मालूम नहीं, वहां उनका कौन सा मनपसंद ‘सालाना उर्स’ लगता है, जहां हाजिरी लगाने वह हर साल अंग्रेजों की राजधानी पहुंच जाते हैं। खैर, हमारे यहां एक कहावत है कि सब गदहा बैकुंठ चले जाएंगे तो बोझा कौन ढोएगा, सपाई लोडरों इस पर सोचना।
यही नहीं ओम प्रकाश राजभर ने 2027 में सपा की हार का दावा करते हुए लिखा कि तुम लोडरों के गैंग मास्टर ‘भइया जी’ अच्छी तरह से जानते हैं कि 2027 में भी उनका और उनकी पार्टी का कुछ होना-हवाना है नहीं। न यूपी में कोई उनको भाव दे रहा है. बेमतलब का घाम में घूमकर श्करियाश् क्यों हुआ जाए. वैसे भी तुम लोग तो हो ही भइया-भउजी जिंदाबाद करने के लिए, लगाते रहो नारा, बिछाते रहो दरियां।
राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि सच पूछो तो तुम लोगों पर दया भी आती है और हंसी भी, पूछो क्यों? क्योंकि तुम्हारे ‘कव्वाल भइया’ जी को उनके बाबू जी ने तो बिदेस में पढ़ा-लिखा दिया। खुद वह भी अपने बाल-गोपालों को बिदेस में पढ़ा रहे हैं। रही बात तुम लोगों की, तो तुम्हे पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब तो है नहीं। तुम्हारे भइया जी भी यही चाहते हैं कि तुम लोग केवल ‘जय भइया-जय भउजी’ कहके गैर-यादव ओबीसी और बहुजनों के साथ गुंडई, छिनैती, हत्या, लूट और बलात्कार में व्यस्त रहो।
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं को अपराधियों की संज्ञा देते हुए लिखा कि और जब पुलिस तुम्हारे पापों के घड़े को ठोक-ठोक के फोड़ेगी, तो दो-चार, दस हजार या लाख रुपया भइया जी की ओर से पुचकार मनी मिल ही जाएगी। उनके बाबूजी ने तो उनका व्यवस्था कर के रख दिया है, तुम लोग अपना-अपना देख लो। देख रहे हो न डर खतम होते ही बंगाल में तुम्हारे भइया जी की दीदी जी के भतिजवा पर जनता कइसे थूक रही है। करम तो तुम लोगों के भी ऐसे ही हैं।
इस पोस्ट पर सपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जिस तरह ओम प्रकाश राजभर ने इस बार सपा कार्यकर्ताओं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उसके बाद तीखी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
Trending
- मेट्रो और नमो भारत जैसी सुविधाएं सत्ताधारी दल को वोट दिलाने में ?
- जरुरत के अनुसार दूध की उपलब्धता हेतु वस्तुओं पर दूध से बनी वस्तुओं पर समयानुकुल रोक लगाई जाए जिससे बच्चों व जरुरतमंदों को यह आसानी से उपलब्ध हो सके
- मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए! मेडा का नाम अवैध निर्माण कराओं विभाग; कैश कॉलेज लावड़ रोड के निकट गंगोत्री कालोनी में रिहायशी भूमि में विकास कपूर व दीपक धवन द्वारा सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ाकर किया जा रहा विशाल अवैध निर्माण
- ‘ट्विटर, एसी ओर पीसी’ वाले ‘कव्वाल’ भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में : राजभर
- 11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर, कमर्शियल पर बढ़े 53 रुपये
- नौ किलो का ओवेरियन ट्यूमर युवती के पेट से निकाला
- जैकलीन व सुकेश सहित 17 के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
- जीवनयापन के लिए स्वेच्छा से देहव्यापार अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट

