Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जरुरत के अनुसार दूध की उपलब्धता हेतु वस्तुओं पर दूध से बनी वस्तुओं पर समयानुकुल रोक लगाई जाए जिससे बच्चों व जरुरतमंदों को यह आसानी से उपलब्ध हो सके
    • मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए! मेडा का नाम अवैध निर्माण कराओं विभाग; कैश कॉलेज लावड़ रोड के निकट गंगोत्री कालोनी में रिहायशी भूमि में विकास कपूर व दीपक धवन द्वारा सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ाकर किया जा रहा विशाल अवैध निर्माण
    • ‘ट्विटर, एसी ओर पीसी’ वाले ‘कव्वाल’ भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में : राजभर
    • 11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर, कमर्शियल पर बढ़े 53 रुपये
    • नौ किलो का ओवेरियन ट्यूमर युवती के पेट से निकाला
    • जैकलीन व सुकेश सहित 17 के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
    • जीवनयापन के लिए स्वेच्छा से देहव्यापार अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    • बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर, कमर्शियल पर बढ़े 53 रुपये
    देश

    11 रुपये महंगा हुआ 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर, कमर्शियल पर बढ़े 53 रुपये

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 जून। महीने की पहली तारीख की सुबह आम आदमी के लिए बजट बिगाड़ने वाली खबर लेकर आई है। सीएनजी (CNG) की कीमतों में लगी आग के ठीक दो दिन बाद अब एलपीजी सिलेंडरों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इस बार महंगाई की सबसे ज्यादा मार उन छात्रों, प्रवासी मजदूरों और नौकरीपेशा युवाओं पर पड़ी है जो घर से दूर रहकर 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, रसोई का बजट संभालने वाले परिवारों के लिए एक राहत की खबर भी है.

    दूसरे राज्यों और शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले युवाओं के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमतों में तेल कंपनियों ने ₹11 की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर की कीमत ₹810.50 से बढ़कर ₹821.50 हो गई है।

    होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹42 बढ़ाई गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹53.50 महंगा हो गया है। इस ताजा उछाल के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में ₹3,113.50 (पहले ₹3,071.50) और कोलकाता में ₹3,255.50 (पहले ₹3,202) का मिलेगा। इससे बाहर का खाना और चाय-नाश्ता भी महंगा हो सकता है।

    राहत की बात यह है कि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज 1 जून की सुबह तक के अपडेट के मुताबिक, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पहले जितने ही स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

    businessman-murder LPG LPG price Hike tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जरुरत के अनुसार दूध की उपलब्धता हेतु वस्तुओं पर दूध से बनी वस्तुओं पर समयानुकुल रोक लगाई जाए जिससे बच्चों व जरुरतमंदों को यह आसानी से उपलब्ध हो सके

    June 1, 2026

    मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए! मेडा का नाम अवैध निर्माण कराओं विभाग; कैश कॉलेज लावड़ रोड के निकट गंगोत्री कालोनी में रिहायशी भूमि में विकास कपूर व दीपक धवन द्वारा सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ाकर किया जा रहा विशाल अवैध निर्माण

    June 1, 2026

    ‘ट्विटर, एसी ओर पीसी’ वाले ‘कव्वाल’ भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में : राजभर

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.