Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम
    • अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन
    • 200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है
    • यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला
    • अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘होली’ से की थी करियर की शुरुआत, 71 वर्ष के हुए
    • विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी
    • राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल
    • दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार

    adminBy adminMay 30, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 30 मई। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आतंकियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी सफलताओं में माना जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम के इशारों पर सक्रिय था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा किया जा रहा था। पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड ISI को बताया जा रहा है।

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में की गई है। इनके कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सीमा पार से भारत में पहुंचाया गया था।

    सूत्रों का दावा है कि यह नेटवर्क देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। संभावित लक्ष्यों में पावर प्लांट, बिजली उत्पादन एवं वितरण केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य रणनीतिक महत्व के संस्थान शामिल थे। सुरक्षा बलों के जवानों को भी निशाना बनाने की योजना होने की आशंका जताई जा रही है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी पूरे नेटवर्क की फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रहे हैं। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क के अन्य सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय तो नहीं हैं।

    सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता है, क्योंकि इससे एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसके तार कथित तौर पर पाकिस्तान की आईएसआई, दुबई आधारित ऑपरेटरों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े तत्वों तक पहुंचते हैं. हालांकि जांच अभी जारी है और कई तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विस्तृत ब्रीफिंग के बाद ही हो सकेगी.

    delhi isi-mumbai-underworld tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम

    May 30, 2026

    अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन

    May 30, 2026

    200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.