मेरठ, 30 मई (प्र)। शहर में रातोंरात तैयार हुए अवैध कांप्लेक्स व बिल्डिंगों पर कमिश्नर ने अपनी नजरें टेढ़ी कर ली है। मेडा के जोनल इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नए निर्माणों को चिंहित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ इन निर्माणों के खिलाफ अभी तक क्या एक्शन लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी कमिश्नर ने जोनल इंचार्जों से मांगी है। अवैध निर्माण में सलिंप्त जूनियर इंजीनियरों के खिलाफ भी सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है। कमिश्नर की कार्रवाई से मेडा के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। शहर से लेकर देहात तक मेडा के जूनियर इंजीनियरों की मिलीभगत से अवैध कांप्लेक्स, दुकानें, बिल्डिंग व अपार्टमेंटों का निर्माण हो रहा है। कई ऐसे निर्माण है जिन पर दिन रात निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे निर्माणों की शिकायत कमिश्नर के पास की गई। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने शहर में हो रहे नए अवैध निर्माणों को लेकर काफी नाराज दिखे। उन्होंने तुरंत ही मेडा के दोनों जोनल इंचार्जाे को तलब करते हुए नए निर्माणों को चिंहित करके उनकी लिस्ट मांगी। उन्होंने कहा कि उनके पास रोज नई नई शिकायतें आ रही है। अवैध निर्माण पर रोक नहीं लग पा रही है। गढ़ रोड सम्राट पैलेस बी 7 अवैध निर्माण आवासीय जमीन पर बने बैसमेंट व चार मंजिला इमारत में बन रहे डॉ अरुण गोयल के अस्पताल , बागपत रोड टीपीनगर थाने के आगे आवासीय जमीन पर बनी तीन मंजिल पर 80 दुकानें, बाउंड्री रोड पर सिविल लाइन में कोठी नंबर 5 को तोड़कर राजेश मित्तल के अवैध रिहायशी में कमर्शियल कांप्लेक्स , थापरनगर में बिना सेटबैक छोड़े इस एस आर ग्रुप के अवैध अपार्टमेंट , जी आई सी बेगमपुल के पास आकाश गंगा ग्रुप का अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स , बेगमपुल पर सुविधा के नाम से बने विशाल अवैध निर्माण समेत कई ऐसे अवैध निर्माणों की शिकायत कमिश्नर के सामने आई है । जिनपर मेडा के जूनियर इंजीनियरों की मिलीभगत सामने आई है। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर मेडा के अधिकारियों से जवाब तलब किया जा रहा है। अवैध निर्माणों में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

