पटना, 30 मई (ता)। बिहार में अचानक मौसम में बदलाव से कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई। लेकिन, आसमानी बिजली ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई।
गया जिले के डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र स्थित किशुनचक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान दिनेश यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश यादव रोज की तरह गत दिवस भैंस चराने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हरितार क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के बीच उन पर बिजली गिर गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर उनकी पत्नी बेसुध हो गईं। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी की हाल ही में शादी हुई थी।
भदवर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। आपदा राहत योजना के तहत मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

